होम / बिजनेस / क्रेडिट कार्ड को लेकर कभी भी न करें ये पांच काम, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना

क्रेडिट कार्ड को लेकर कभी भी न करें ये पांच काम, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना

क्रेडिट कार्ड के भले ही कई तरह के फायदे हों लेकिन इसे लेकर कई लोग ऐसी गलतियां करते हैं जो कभी नहीं करनी चाहिए. आज हम आपको उन्‍हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रेडिट कार्ड एक ऐसी सुविधा है जिसका अगर फाइनेंशियल अनुशासन के साथ इस्‍तेमाल किया जाए तो इसका कई तरह से फायदा लिया जा सकता है. लेकिन लोग इसके इस्‍तेमाल के साथ कई तरह की ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उन पर कर्ज बढ़ जाता है. एक बार सही से भुगतान न करने के कारण क्रेडिट कार्ड के कर्ज का जो सिलसिला शुरू होता है वो खत्‍म ही नहीं होता है. आज हम आपको उन्‍हीं गलतियों के बारे में विस्‍तार से बताने जा रहे हैं. 

केवल मिनिमम पेमेंट करके
क्रेडिट कार्ड के पेमेंट में सबसे ज्‍यादा लोग जिस गलती को करते हैं वो है मिनिमम पेमेंट. जब कभी भी आपके क्रेडिट कार्ड पर बिल जनरेट होता है, उसमें मिनिमम पेमेंट का एक विकल्‍प होता है. ज्‍यादातर लोग उसी पेमेंट को करके गलती कर देते हैं. इससे होता ये है कि कर्ज बढ़ता चला जाता है. इसलिए हमेशा जितना बिल बना है उतना पूरा पेमेंट करें. 

भुगतान न करने के हो सकते हैं गंभीर परिणाम 
क्रेडिट कार्ड का पेमेंट न करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसके कारण आपको न ही सिर्फ लेट फीस देनी होगी बल्कि आपकी ब्‍याज दर में भी इजाफा हो सकता है. इससे आपके क्रेडिट स्‍कोर पर भी असर पड़ सकता है. यदि आपको अपना भुगतान करने में कठिनाई हो रही है, तो जितनी जल्दी हो सके अपनी क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करना महत्वपूर्ण है। वे आपके बजट के अनुरूप भुगतान योजना बनाने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं. 

भुगतान न करने के बावजूद खर्च करना 
अगर आपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान नहीं किया है और बावजूद उसके लगातार खर्च कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए परेशानी पैदा हो सकती है. ऐसे में आपको पिछला भुगतान न चुकाने की स्थिति में कार्ड के अगले इस्‍तेमाल पर रोक लगा देनी चाहिए. 

अपने स्‍टेटमेंट की लगातार समीक्षा करें 
अपने क्रेडिट कार्ड की स्‍टेटमेंट की लगातार समीक्षा करें. स्‍टेटमेंट में ये देखते रहें कि कहीं किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है, कोई गलत चार्ज तो एड नहीं किया है. स्‍टेटमेंट हमेशा आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने में मदद करती है. 

कर्ज के सही भुगतान के लिए सलाह लेना 
अगर आपके कार्ड में भुगतान नहीं हो रहा है और आपका कर्ज बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में सबसे बेहतर यही होता है कि आप क्रे्डिट कार्ड काउंसलर की मदद लें.  क्रेडिट कार्ड काउंसलर आपको मदद कर सकते हैं कि आप अपने खर्च को कैसे सही तरीके से मैनेज करिए. उसकी सलाह आपको एक बड़ी परेशानी से बाहर निकाल सकती है. 

कई और सलाह भी आ सकती हैं काम 
इससे निपटने में आपको कई और सलाह भी काम आ सकती है. अपने खर्च और आमदनी का ब्‍यौरा रखें और उसे सही तरीके से मैनेज करें. इससे आपको पैसे बचाने में मदद होगी. धीरे-धीरे अपने कर्ज का भुगतान करते रहें, इससे आपका कर्ज भी कम होगा और आप सकारात्‍मक रहेंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

11 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago