✕

होम / बिजनेस / Netflix ने भारत में दो अरब डॉलर का पैदा किया आर्थिक प्रभाव, 20 हजार जॉब्स हुईं जनरेट

Netflix ने भारत में दो अरब डॉलर का पैदा किया आर्थिक प्रभाव, 20 हजार जॉब्स हुईं जनरेट

Netflix के को-CEO टेड सारंडोस ने कहा कि भारत में एक शानदार सिनेमा कल्चर है क्योंकि लोग फिल्में देखना और फिर उनके बारे में बात करना पसंद करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में स्ट्रीमिंग सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता और स्थानीय कंटेंट की वैश्विक पहुंच ने देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इस दिशा में बड़ा योगदान रहा है स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स का, जिसने भारत में अपने निर्माण कार्यों से 2 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 16,600 करोड़ रुपये) का आर्थिक प्रभाव डाला है. यह जानकारी नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस ने मुंबई स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विश्व ध्वनि दृश्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) के उद्घाटन समारोह में दी.

20 हजार लोगों को मिला रोजगार

सारंडोस ने बताया कि 2021 से 2024 के बीच, खासतौर पर कोविड के बाद जब हालात सामान्य होने लगे, नेटफ्लिक्स के भारत में किए गए निवेशों ने देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया. उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के जरिए 20,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रोजगार मिला है, जो भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

बढ़ी भारतीय कंटेंट की लोकप्रियता

इतना ही नहीं, भारतीय कंटेंट की लोकप्रियता अब केवल देश तक सीमित नहीं रही. सारंडोस ने यह भी साझा किया कि 2023 में वैश्विक स्तर पर भारतीय कंटेंट को 3 अरब घंटे देखा गया. हर सप्ताह नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 में कम से कम एक भारतीय शो या फिल्म शामिल रही, जिससे भारत की रचनात्मक प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिल रही है. 

इस कार्यक्रम में अमेरिका-भारत व्यापारिक परिषद (USIBC) ने भी भाग लिया और बताया कि कैसे भारत और अमेरिका मिलकर एक आधुनिक, तकनीक-समर्थित रचनात्मक अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं. USIBC के कार्यकारी निदेशक जैकब गुलिश ने कहा कि भारत की मजबूत कहानी कहने की परंपरा और अमेरिका की अत्याधुनिक तकनीकों के संगम से वैश्विक स्तर पर मनोरंजन का परिदृश्य बदल रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

39 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

55 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें