होम / बिजनेस / भारत को लेकर Nestle की बड़ी तैयारी, इस राज्य में 900 करोड़ करेगी इन्वेस्ट

भारत को लेकर Nestle की बड़ी तैयारी, इस राज्य में 900 करोड़ करेगी इन्वेस्ट

स्विस कंपनी नेस्ले का भारत के साथ रिश्ता 1912 से है. कंपनी ने अपना पहला प्लांट पंजाब में लगाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्विस फूड और बेवरेज कंपनी नेस्ले (Nestle) भारत में अपना कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इसी क्रम में कंपनी ओडिशा में प्लांट लगाने जा रही है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि स्विट्जरलैंड मुख्यालय वाली Nestle की सहायक कंपनी नेस्ले इंडिया ने इसके लिए जरूरी मंजूरी भी हासिल कर ली है. कंपनी ने प्लांट के लिए जगह फाइनल कर ली है. ये प्लांट ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पास खुर्दा जिले में लगाया जाएगा.

कंपनी का 10वां प्लांट 
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश की सबसे बड़ी फूड और बेवरेज यानी F&B कंपनी नेस्ले इंडिया इस प्लांट को मुख्य रूप से पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के उत्पादन के लिए स्थापित करेगी. नेस्ले इस पैकेज्ड फूड प्लांट के लिए करीब 900 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बना रही है और इससे लगभग 800 लोगों को रोजगार मिल सकता है. यह भारत में नेस्ले का 10वां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा. कंपनी 1912 से यहां कारोबार कर रही है. नेस्ले ने अपने बेबी फॉर्मूला उत्पादों के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और शुरुआत में उत्पाद आयात करती थी. 1961 में कंपनी ने पंजाब के मोगा में  अपना पहला प्लांट स्थापित किया था.  

बिक्री में कायम है तेजी
हाल के वर्षों में नेस्ले की बिक्री में तेजी आई है. इसी के मद्देनजर कंपनी ने 700 करोड़ की लागत से 2022 में अपना 9वां प्लांट गुजरात के साणंद में लगाया था. इस प्लांट का उद्देश्य नेस्ले के सबसे ज्यादा बिकने वाले मैगी इंस्टेंट नूडल्स के स्थानीय उत्पादन को बढ़ाना था. कोरोना काल में भी कंपनी की शुद्ध बिक्री 11 प्रतिशत CAGR से बढ़कर 16,790 करोड़ रुपए हो गई थी. कमोडिटी की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी के बावजूद, CY22 में इसका शुद्ध लाभ 6.7 प्रतिशत सीएजीआर बढ़कर 2,305 करोड़ रुपए हो गया था. नेस्ले जनवरी-दिसंबर फाइनेंशियल ईयर को फॉलो करती है. बता दें कि CY का मतलब है Calendar Year, इसे 12 महीने की अवधि यानी 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

15 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

17 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

12 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.