होम / बिजनेस / Nerolac Paints ने जारी किए 23-24 की पहली तिमाही के नतीजे, मुनाफे में इतना हुआ इजाफा 

Nerolac paints ने जारी किए 23-24 की पहली तिमाही के नतीजे, मुनाफे में इतना हुआ इजाफा 

कंपनी को आने वाले त्‍योहारी सीजन में अपने प्रोडक्‍ट की डिमांड में और तेजी आने की उम्‍मीद है. कंपनी का मानना है कि इस साल मानसून के बेहतर रहने के कारण मांग अच्‍छी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की जानी-मानी पेंट कंपनियों में एक कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड (केएनपीएल) ने बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 23-24 की पहली तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड नतीजों की घोषणा की है. कंपनी ने पहली तिमाही में 2071.2 करोड़ रुपये का नेट रेवेन्‍यू दर्ज किया है. वहीं अगर पिछले साल के नतीजों पर नजर डालें तो इसमें  6.5% की ज्‍यादा ग्रोथ देखने को मिली है. 

क्‍या रहा कंपनी का EBIDTA? 
कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड के पहली तिमाही के नतीजों के जारी होने के बाद अगर EBIDTA पर नजर डालें तो ये 333.9 करोड़ रुपये रहा है, जोकि पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 30.6% से ज्‍यादा है. वहीं अगर कुछ आइटम को छोड़कर कंपनी के पीबीटी (प्रॉफिट बीफोर टैक्‍स) पर नजर डालें तो ये 304.6 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 39.5% अधिक है.

वहीं अगर कुछ प्रोडक्‍ट को छोड़कर कंपनी के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्‍स (PAT) पर नजर डालें तो ये 743.8 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की पहली तिमाही से 356.6% की वृद्धि है. 30 जून 2023 को, कंपनी ने ठाणे के कावेसर में अपनी जमीन की बिक्री के लिए हाउस ऑफ हीरानंदानी की एक समूह कंपनी, शोडेन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 671 करोड़ रुपये में समझौता किया है. 

नतीजों पर क्‍या बोले कंपनी के MD
नतीजों पर बोलते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुज जैन ने कहा कि तिमाही में ऑटोमोटिव और परफॉर्मेंस कोटिंग की अच्छी मांग देखी गई है. साथ ही बाजार में सजावटी पेंट की मांग में भी तेजी देखने को मिली है. उन्‍होंने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में नरमी जारी रही है. पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में सुधार देखने को मिला है.

कंपनी फुट-ऑन-स्ट्रीट, डिजिटल, प्रभावशाली आउटरीच, नए प्रोडक्‍ट लॉन्च, इंफ्लूएंसर आउटरीच और अलग-अलग प्रोजेक्‍ट के सेक्‍टरों में विभिन्न पहल करना जारी रखेगी. उन्‍होंने आने वाले सीजन को लेकर कहा कि बेहतर मानसून और लंबे त्योहारी सीजन के साथ इसमें डिमांड बढ़ने की उम्‍मीद है. कंपनी का कहना है कि भूमि बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग मुख्य रूप से व्यावसायिक प्रयासों को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा.

कितनी बड़ी है भारत की पेंट इंडस्‍ट्री?
भारत की घरेलू पेंट उद्योग का आकार मार्च 2023 तक कोई 7000 करोड़ रुपये रहा है.  बुनियादी ढांचे, कोर सेक्टर के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट में अच्छी वृद्धि से लंबे समय में इंडस्‍ट्री के लिए पेंट की कुल मांग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर अगर कंपनी की हिस्‍ट्री को लेकर बात करें तो कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड इस साल अपने  103वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. कंपनी अपने क्‍वॉलिटी पेंट्स की एक बड़ी रेंज के साथ इस इंडस्‍ट्री में सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी की पूरे भारत में आठ मैन्‍युफैक्‍चरिंग इकाइयाँ हैं और पूरे देश में एक मजबूत डीलर नेटवर्क है. कंपनी घरों, कार्यालयों, अस्पतालों और होटलों के लिए सजावटी पेंट कोटिंग्स के साथ कई और चीजों को मुहैया कराती है.

इस अमेरिकन कंपनी के CEO को पसंद हैं खान मार्केट के चाट, गोलगप्‍पे


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago