होम / बिजनेस / अडानी का NDTV! इसी महीने आएगा ओपन ऑफर; ये है नई डेट

अडानी का NDTV! इसी महीने आएगा ओपन ऑफर; ये है नई डेट

अडानी ग्रुप के पास 29.30% हिस्सेदारी आने के बाद नियमों के तहत उसके पास ओपन ऑफर लाने का अधिकार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह ने NDTV में 26% पब्लिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रस्तावित ओपन ऑफर की तारीख में बदलाव किया है. समूह की तरफ से ओपन ऑफर अब 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 5 दिसंबर को बंद होगा. पहले ओपन ऑफर के लिए 17 अक्टूबर से एक नवंबर की तारीख तय की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऑफर को मैनेज कर रही JM फाइनेंशियल स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि इस ओपन ऑफर के लिए किसी तरह के प्रतिस्पर्धी ऑफर की पेशकश नहीं की गई है और प्रतिस्पर्धी पेशकश की मियाद खत्म हो चुकी है.

कैसे मिला अडानी को शेयर
AMG मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी है. AMNL एडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की 100 फीसदी सब्सिडियरी कंपनी है. AMNL की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लमिटेड (VCPL). इस कंपनी ने NDTV की एक प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के 99.5 फीसदी इक्विटी शेयर्स का अधिग्रहण किया था. आरआरपीआर होल्डिंग्स के पास एनडीटीवी में 29.30 फीसदी हिस्सेदारी थी. इस तरह एनडीटीवी की ये हिस्सेदारी अब अडानी ग्रुप के पास आ गई है. अडानी अब ओपन ऑफर के जरिए 26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना चाहती है.

क्यों जरूरी है ओपन शेयर
अडानी ग्रुप के पास इस समय NDTV में सबसे अधिक हिस्सेदारी 29.30 फीसदी है. हालांकि, पूर्ण नियंत्रण के लिए उन्हें 51 फीसदी हिस्सेदारी चाहिए. अडानी ग्रुप के पास 29.30% हिस्सेदारी आने के बाद नियमों के तहत उसके पास ओपन ऑफर लाने का अधिकार है. इसके जरिए वह कंपनी के अन्य शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है. इस तरह अडानी के पास एनडीटीवी में कुल 55.3 फीसदी हिस्सेदारी आ जाएगी और मालिकाना हक मिल जाएगा. यानी अडानी अपने हिसाब से NDTV में बदलाव कर सकेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago