होम / बिजनेस / Nazara टेक्नोलॉजी को मिला नया CEO, मनीष अग्रवाल ने कहा अलविदा
Nazara टेक्नोलॉजी को मिला नया CEO, मनीष अग्रवाल ने कहा अलविदा
Nazara टेक्नोलॉजी भारत की पहली गेमिंग कंपनी है. ये कंपनी अब तक देश में कई मशहूर गेम दे चुकी है, जिसमें छोटा भीम, मोटू पतलू जैसे कई मशहूर गेम शामिल हैं. कंपनी 2021 में अपना IPO भी लेकर आ चुकी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
Nazara टेक्नोलॉजी की कमान नीतीश मित्रसेन ने संभाल ली है. अब तक कंपनी के सीईओ की कमान मनीष अग्रवाल के पास थी. वो इस पद पर पिछले आठ साल से काम कर रहे थे. उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई ऊंचाइयों को छुआ. लेकिन अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन वो Nazara टेक्नोलॉजी के मटेरियल सब्सिडियरी बोर्ड में नॉमिनी मेंबर के रूप में काम करते रहेंगे. लिंकडिन पर लिखते हुए नीतीश मित्रसेन ने कहा कि उन्होंने और मनीष ने पिछले आठ साल में एक साथ बेहतर सामंजस्य के साथ काम किया. वो उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो इस पद पर सकारात्मक और कठिन परिश्रम से कंपनी को आगे ले जाने को लेकर अपनी कोशिश करेंगें.
कौन हैं नीतीश मित्रसेन
नीतीश मित्रसेन नजारा टेक के फाउंडर हैं. नितीश ने इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1999 में की थी. कंपनी के सीईओ बनने से पहले वो कंपनी ज्वाइंट डायरेक्टर भी थे. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई की है. पिछले 20 साल से कंपनी की स्थापना के बाद से ही वो कंपनी के प्रमोशन को लेकर काम कर रहे हैं. वो बी के गोयल हार्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी भी हैं.
क्या करती है कंपनी
नजारा टेक वो कंपनी है जो छोटा भीम, मोटू पतलू सीरीज के लिए जानी है. ये कंपनी वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए भी जानी जाती है. नोडविंग गेमिंग इसकी सब्सिडियरी कंपनी है जो पूरे देश में गेम से जुड़े इवेंट आयोजित करती है. कंपनी का कारोबार भारत के बाहर भी कई देशों में है, जिसमें भारत, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, और साउथ ईस्ट जैसे देशों में इस कंपनी का कारोबार है. नजारा टेक वर्ष 2021 में अपना आईपीओ भी लेकर आई थी. हाल ही में कंपनी ने 20 अक्टूबर को सुधीर कामत को सीओओ पद पर नियुक्त किया था. सितंबर में समाप्त हुए क्वार्टर में कंपनी ने बताया था उसके रेवन्यू में 104 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, जिसके बाद कंपनी का रेवन्यू 264 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी का पिछले क्वार्टर के मुकाबले इस क्वार्टर में 17 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो पिछले क्वार्टर में 15 करोड़ रुपये था.
टैग्स