होम / बिजनेस / विदेशी निवेशकों को भा रहा है सरकार का सिंगल विंडो सिस्‍टम, क्‍लीयर हुए इतने हजार आवेदन

विदेशी निवेशकों को भा रहा है सरकार का सिंगल विंडो सिस्‍टम, क्‍लीयर हुए इतने हजार आवेदन

इस प्लेटफार्म की शुरूवात 2021 में हुई थी. अब तक इस प्लेटफार्म पर 3.50 लाख से ज्यादा निवेशक विजिट कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉमर्स मंत्रालय की सिंगल विंडो सिस्टम को अलग-अलग निवेशकों का अच्‍छा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस पोर्टल पर अब तक 44000 से ज्यादा आवेदनों को निपटाया जा चुका है जबकि 28000 आवेदन ऐसे हैं जिन पर मौजूदा समय में काम चल रहा है. नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम केंद्र सरकार के कॉमर्स मंत्रालय का एक ऐसा प्लेटफार्म है जो निवेशकों को एक ही जगह पर कई तरह की अप्रूवल दिलाने का काम करता है.

क्या करता है नेशनल ओपन विंडो सिस्टम
नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम कॉमर्स मंत्रालय की एक सुविधा है,  जिसमें एक ही प्लेटफार्म पर 26 से ज्यादा मंत्रालयों का क्लीयरेंस मिलता है. इस पोर्टल की शुरूआत 22 सितंबर 2021 को केंद्रीय कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने की थी. इस मंत्रालय के जरिए किसी भी निवेशक को अलग-अलग विभागों में और अलग-अलग मंत्रालयों में एप्रूवल्स के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है. वह एक ही प्लेटफार्म पर अप्लाई करने के बाद अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के अप्रूवल ले सकता है. 


अपने आवेदन की जान सकते हैं स्थिति
सरकार के द्वारा विकसित किए गए इस पोर्टल पर अगर आपने आवेदन किया है तो आप इसके एक फीचर KYA सिस्टम के जरिए भी यह जान सकते हैं कि आपका एप्लीकेशन मौजूदा समय में कहां पर है, किस विभाग में है और उसे किस समस्या के कारण रोका गया है. इस पोर्टल पर 32 मंत्रालयों की 544 सेवाओं के लिए अप्रूवल लिया जा सकता है. इसी तरह से 30 राज्यों के 2895 तरह के अप्रूवल भी लिए जा सकते हैं.


 कौन-कौन से राज्य में है शामिल
केंद्र सरकार की इस योजना में कई राज्य शामिल है, जिसमें प्रमुख तौर पर आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात,  हिमाचल प्रदेश,  जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, उड़ीसा पंजाब,  तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य नेशनल ओपन विंडो सिस्टम से जुड़े हुए हैं.

कई देशों के निवेशकों ने दिखाया है उत्साह
नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम में अपने देश के साथ-साथ कई विदेशी निवेशकों ने भी उसमें उत्साह दिखाया है जिन देशों के निवेशकों ने इस पोर्टल के जरिए अप्लाई किया है उसमें अमेरिका ब्रिटेन और यूएई जैसे देश प्रमुखता से शामिल है इन देशों के ही सबसे ज्यादा निवेशकों ने नेशनल ओपन विंडो सिस्टम के जरिए अलग-अलग तरह के अप्रूवल के लिए आवेदन दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर 31 तक बाकी बचे 8 मंत्रालय भी इस एनएसडब्ल्यू पोर्टल से जुड़ जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

18 hours ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

18 hours ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

16 hours ago