होम / बिजनेस / तीन सालों में 3600% बढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, रिटर्न्स में Tata Steel को भी पछाड़ा

तीन सालों में 3600% बढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, रिटर्न्स में Tata Steel को भी पछाड़ा

जहां पिछले दो दिनों में इस स्टॉक ने 10% की बढ़त हासिल की है वहीं कल इस शेयर में 2.67% की गिरावट देखने को मिली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

पिछले तीन सालों के दौरान Shivalik Bimetal Controls Limited के शेयर्स में 3,662% की बढ़त देखने को मिली है. जहां 27 मार्च 2020 को यह स्टॉक 14.47 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ था, वहीं कल यह स्टॉक 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर, 544.45 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. अगर तीन साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट किये गए होते तो आज वह 37.62 लाख रुपयों में बदल गए होते. 

शेयर पर कुछ ऐसी चल रही है परफॉरमेंस
पिछले तीन सालों की बात करें तो सेंसेक्स में 93.94% की बढ़त देखने को मिली है. जहां पिछले दो दिनों में इस स्टॉक ने 10% की बढ़त हासिल की है वहीं कल इस शेयर में 2.67% की गिरावट देखने को मिली थी जिसके बाद इस स्टॉक की कीमत 523.05 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गयी थी. 537.40 रुपये प्रति शेयर की अपनी पिछली क्लोजिंग के मुकाबले कल BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर यह स्टॉक थोड़ी गिरावट के साथ 532.40 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खुला था. 

अच्छा ट्रेड कर रहे हैं Shivalik Bimetal के शेयर्स
अगर टेकनिकल्स की बात करें तो स्टॉक का RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 80.3 के लेवल पर स्थिर है जो दर्शाता है कि, इसे बहुत ज्यादा खरीदा जा रहा है. Shivalik Bimetal के शेयर्स का बीटा 1 के स्तर पर है जो साल भर में एक स्टॉक की अस्थिरता को दर्शाता है. इतना ही नहीं, Shivalik Bimetal के शेयर्स 5 दिनों, 20 दिनों, 50 दिनों, 100 दिनों और 200 दिनों के अपने मूविंग एवरेज से ज्यादा ऊंचे लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं. 

एक साल में इतना बढ़ा है स्टॉक
पिछले एक साल में यह स्टॉक 55% तक बढ़ा है और इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक यह शेयर 32.87% की वृद्धि दर्ज कर चुका है. अगर इस महीने की बात करें तो इस महीने में अभी तक यह शेयर 29.75% जितनी बढ़त कर चुका है. BSE पर कंपनी के कुल 0.24 लाख शेयर्स ख़रीदे और बेचे गए हैं जिसकी बदौलत कंपनी को 1.30 करोड़ रुपयों का टर्नओवर देखने को मिला है. BSE पर कंपनी की मार्केट कैप 3,099 करोड़ रुपये है. 

कंपनी में कितना है किसका हिस्सा?
दिसंबर 2022 में खत्म हुए क्वार्टर में कंपनी में 16 प्रमोटर्स का हिस्सा 60.61% का है और 29,582 पब्लिक शेयरहोल्डर्स कंपनी के 39.39% हिस्से के मालिक हैं. इन 29,582 पब्लिक शेयरहोल्डर्स में से 28,887 के पास 1.46 करोड़ शेयर्स हैं जिनकी कैपिटल 2 लाख तक है और कंपनी में इनका हिस्सा 25.41% है. कंपनी के केवल 13 शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी का 7.77% का वो हिस्सा है जिसकी कैपिटल 2 लाख से ज्यादा है. इस वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर में दो FPI (फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स) का हिस्सा 0.07% है. 

कंपनी ने दिए Tata Steel से अच्छे रिटर्न्स 
पिछले तीन सालों के दौरान स्टॉक मार्केट रिटर्न्स के मामलों में Shivalik Bimetal ने अपने सभी विरोधियों को पछाड़ दिया है. पिछले तीन सालों के दौरान जहां Jindal Saw के शेयर्स में 250% की वृद्धि देखने को मिली है, वहीं Mishra Dhatu ने पिछले तीन सालों के दौरान 1.5% की बढ़त दर्ज की है. Shivalik Bimetal के एक अन्य विरोधी Tata Steel ने पिछले तीन सालों के दौरान 242% की वृद्धि दर्ज की है. 

कुछ ऐसी है कंपनी की वित्तीय परफॉरमेंस
पिछले तीन सालों के दौरान Shivalik Bimetal के स्टॉक में हुई जबरदस्त बढ़त से कंपनी की वित्तीय परफॉरमेंस का भी पता चलता है. दिसंबर क्वार्टर में कंपनी ने अपने नेट प्रॉफिट में 7.48% की वृद्धि दर्ज की थी जिसके बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट 16.66 करोड़ रुपये पहुंच गया था जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.50 करोड़ दर्ज किया गया था. कंपनी की बिक्री में 34.34% की बढ़त हुई जिसके बाद यह 118.39 करोड़ रुपयों पर पहुंच गयी जबकि वित्त वर्ष 2021 के दिसंबर क्वार्टर में यह 88.13 करोड़ रुपये थी. सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 116.20% बढ़ा जिसके बाद यह मार्च 2022 में 55.11 करोड़ रुपये हो गया था. जहां मार्च 2021 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.49 करोड़ रुपये था वहीं मार्च 2020 में यह 12.76 करोड़ रुपये था. 

ये है Shivalik Bimetal Controls का इतिहास
Shivalik Bimetal मुख्य रूप से थर्मोस्टैटिक Bimetal/Trimetal स्ट्रिप्स, पुर्जों, स्प्रिंग रोल्ड स्टेनलेस स्टील, इलेक्ट्रॉन बीम (EB) को बनाने व बेचने के कारोबार में हैं. कंपनी प्रोसेस और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग क्षेत्र के द्वारा काम करती है. कंपनी की विशेषता डिफ्यूजन बॉन्डिंग, EB वेल्डिंग और रेजिस्टेंस वेल्डिंग जैसे विभिन्न तरीकों से मेटल्स को जोड़ना है. कंपनी बहुत से स्विच-गेयर, एनर्जी मीटर्स, इंडस्ट्रियल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बनाती है. 
 

यह भी पढ़ें: क्या आज शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार? जानें क्या है इसका जवाब

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

18 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

18 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

18 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

20 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

23 hours ago


बड़ी खबरें

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

21 minutes ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

2 hours ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

2 hours ago

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

2 hours ago

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने SCBA अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, के.के. वेणुगोपाल समेत दिग्गजों का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

2 hours ago