होम / बिजनेस / इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को दिया 55,900% का छप्परफाड़ रिटर्न!

इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को दिया 55,900% का छप्परफाड़ रिटर्न!

पिछले 11 सालों के दौरान हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स 1 रुपये प्रति शेयर की कीमत से बढ़कर 560 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिन्दुस्तान फूड्स (Hindustan Foods) एक स्मॉल कैप कंपनी है जिसके शेयरों ने अपने इन्वेस्टर्स को पिछले 11 साल में 55,900% का जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले 11 सालों के दौरान हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स 1 रुपये प्रति शेयर की कीमत से बढ़कर 560 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं. हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स का 52 हफ्तों का अधिकतम स्तर 749.15 रुपये प्रति शेयर है, वहीं इन शेयरों का 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 328.73 रुपये प्रति शेयर पर दर्ज किया गया है. 

10,000 के बने 56 लाख रुपये
24 अगस्त 2012 को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स की कीमत 1 रुपये प्रति शेयर थी. हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स 6 अप्रैल 2023 को BSE पर 565.35 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए. मान लीजिये अगर किसी व्यक्ति ने 24 अगस्त 2012 को हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स में 10,000 रुपयों की इन्वेस्टमेंट की होती और अभी तक कंपनी के शेयर्स को बेचा नहीं होता तो इस वक्त उस व्यक्ति के पास 56 लाख रुपये मौजूद होते. अगर बात पिछले एक दशक की करें तो, पिछले एक दशक के दौरान शेयर्स ने अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 35,000% का रिटर्न दिया है.

6 सालों में 1 लाख से बने 17 लाख रुपये
हिंदुस्तान फूड्स के शेयर्स ने पिछले 6 सालों के दौरान अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 1627% का रिटर्न दिया है. जहां 7 अप्रैल 2017 को BSE पर कंपनी के शेयर्स की कीमत 32.42 रुपये प्रति शेयर थी, वहीं 6 अप्रैल 2023 को यह स्टॉक 565.35 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ. यानी 6 सालों के दौरान इसने अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 1600% के रिटर्न्स दिए हैं. मान लीजिये अगर किसी व्यक्ति ने अप्रैल 2017 में इस शेयर में 1 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट की होती और शेयर्स को बेचा न होता तो आज उस व्यक्ति के पास 17.43 लाख रुपये इकट्ठा हो गए होते. 

कितनी बढ़ी है सेल्स?
हिंदुस्तान फूड्स एक FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी है. हिंदुस्तान फूड्स, फ़ूड एवं बेवरेज, होम केयर, फैब्रिक केयर, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हेल्थकेयर एंड वेलनेस, लेदर एंड स्पोर्ट्स फुटवियर और पेस्ट कंट्रोल जैसे क्षेत्रों में प्रमुख रूप से काम करती है . जहां हिंदुस्तान फूड्स में प्रमोटर्स का हिस्सा 64.85% का है, वहीं कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग करीब 35.15% की है. अगर कंपनी की सेल्स की बात करें तो पिछले 10 सालों के दौरान यह बहुत तेजी से बढ़ीं हैं. वित्त वर्ष 2012 में कंपनी की सेल्स 6 करोड़ रुपयों की हुआ करती थी जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 2000 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गयी हैं. 
 
यह भी पढ़ें: US में 2023 में टेक सेक्‍टर में गई इतने लाख लोगों की नौकरी, पिछले साल से कई गुना इजाफा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

8 hours ago

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

8 hours ago

बैंकों का क्रेडिट बूम जारी, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ धीमी; SBI रिपोर्ट में सामने आए बड़े कारण

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 से ही बैंकों का कर्ज जमा की तुलना में तेज गति से बढ़ रहा है. इससे बैंकों पर फंड जुटाने का दबाव बढ़ा है.

9 hours ago

जब इंटरनेट हो जाए बंद, तब भारत के हमेशा ऑनलाइन रहने वाले ब्रांड्स पर क्या असर पड़ता है?

केंद्रीय दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की रिपोर्टों ने मार्केटर्स के सामने एक बार फिर एक असहज सवाल खड़ा कर दिया है. अगर उपभोक्ता अचानक ऑफलाइन हो जाएं, तो हमेशा ऑनलाइन रहने वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था का क्या होता है?

9 hours ago

L&T को मिले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के मेगा ऑर्डर, माइनिंग और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट्स से शेयर में आई तेजी

इस परियोजना के तहत L&T डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड उपकरण, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम समेत अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थापना और कमीशनिंग का काम करेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

8 hours ago

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

8 hours ago

CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सचिन छाबड़ा की एंट्री, बने सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग

सचिन छाबड़ा CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग नियुक्त, रिलैक्सो फुटवियर्स के CMO थे.