होम / बिजनेस / Reliance के शेयरों में आये उछाल से Mukesh Ambani ने भरी उड़ान, नाम की ये नई उपलब्धि!

Reliance के शेयरों में आये उछाल से Mukesh Ambani ने भरी उड़ान, नाम की ये नई उपलब्धि!

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के शेयर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में मुकेश अंबानी सेंटी-बिलियनेयर्स के शाही क्लब में शामिल हो गए हैं. सेंटी-बिलियनेयर्स ऐसे व्यक्तियों को कहा जाता है जिनकी नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर्स से अधिक है. 

एक दिन में कमाए 2.76 बिलियन डॉलर्स
पिछले कुछ समय के दौरान रिलायंस समूह (Reliance Group) की सभी कंपनियों की गति काफी अच्छी रही है और हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के शेयर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए थे. रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में आये इसी उछाल को मुकेश अंबानी की उड़ान के पीछे मौजूद वजह माना जा सकता है. उपलब्ध डेटा के अनुसार पिछले एक कारोबारी सत्र के दौरान ही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.76 बिलियन डॉलर्स की वृद्धि हुई है और इसकी बदौलत मुकेश अंबानी की संपत्ति 102 बिलियन डॉलर्स के स्तर पर जा पहुंची है. सेंटी-बिलियनेयर्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिलहाल 12वें स्थान पर विद्यमान हैं. 

जबरदस्त रफ्तार से भाग रहे RIL के शेयर
मेक्सिकन कारोबारी मग्नाते कार्लोस स्लिम (Magnate Carlos Slim) मुकेश अंबानी से आगे हैं और दोनों के बीच सिर्फ 100 बिलियन डॉलर्स का ही अंतर मौजूद है. कल के कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में लगभग 3% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 2724 रुपए 95 पैसे प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन कारोबारी सत्र खत्म होने तक कंपनी के शेयरों में आई वृद्धि कम होकर 2.58% पर पहुंच गई और स्टॉक 2718.40 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ था. आपको बता दें कि RIL की कुल मार्केट कैपिटल फिलहाल 18.40 लाख करोड़ रुपयों के स्तर पर मौजूद है. पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान स्टॉक में 5% जितनी वृद्धि देखने को मिली है जबकि पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के स्टॉक में 12% का उछाल दर्ज किया गया है. 

ये भी है मुकेश अंबानी की संपत्ति में उछाल की वजह 
हाल ही में RIL से अलग हुई JFSL (जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) भी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में हुई वृद्धि की वजह बनी है. JFS के स्टॉक में कल 4.6% जितना उछाल देखने को मिला जिसके बाद यह स्टॉक 251.50 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी की कुल मार्केट कैपिटल 1.6 लाख करोड़ रुपयों पर जा पहुंची है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी से संबंध रखने वाली अन्य कंपनियों के स्टॉक में भी उछाल देखने को मिला है.
 
यह भी पढ़ें: Polycab के लुढ़कने से Mutual Funds और FII को लगी चोट, गंवाए 940 करोड़ रुपए!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago