होम / बिजनेस / चॉकलेट के बढ़ते बाजार में Ambani को दिखा मुनाफा, खरीद डाली ये कंपनी

चॉकलेट के बढ़ते बाजार में Ambani को दिखा मुनाफा, खरीद डाली ये कंपनी

अंबानी ने जिस चॉकलेट कंपनी पर दांव लगाया है, उसके प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है. इस कंपनी ने मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान 6 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस ने चॉकलेट कंपनी लोटस (Lotus Chocolate Company Limited) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) की एफएमसीजी शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने इस डील को अंजाम दिया है. RCPL ने करीब 74 करोड़ रुपए में लोटस चॉकलेट की 51 हिस्सेदारी खरीद ली है. इसी के साथ ही कंपनी ने लोटस चॉकलेट के नॉन-कम्यूलेटिव रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयरों के लिए 25 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. लोटस चॉकलेट का नियंत्रण अब पूरी तरह से रिलायंस के हाथ आ गया है. 

दिसंबर में किया था ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि RCPL ने सेबी (SEBI) के टेकओवर विनियमों के तहत किए गए खुले प्रस्ताव के अनुसार इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण भी पूरा कर लिया है. 24 मई से लोटस चॉकलेट का कंट्रोल रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के हाथों में आ गया है. बता दें कि पिछले साल दिसंबर के अंत में रिलायंस ने कहा था कि वह लोटस चॉकलेट में 74 करोड़ रुपए में 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी और एक खुली पेशकश में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी.

कंपनी के प्रॉफिट में उछाल
अंबानी ने जिस चॉकलेट कंपनी पर दांव लगाया है, उसके प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है. एक रिपोर्ट बताती है कि इस चॉकलेट कंपनी ने मार्च 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान 6 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है. कंपनी ने इस दौरान 87 करोड़ रुपए की बिक्री की है. लोटस को खरीदकर अंबानी FMCG मार्केट में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर पाएंगे. इस डील से रिलायंस को कन्फेक्शनरी, कोको, चॉकलेट डेरिवेटिव और संबंधित प्रोडक्ट के निर्माण और उपभोक्ता बाजार स्पेक्ट्रम में विस्तार करने में मदद मिलेगी. 

इसलिए अंबानी ने लगाया दांव
अब सवाल ये उठता है कि आखिरी अंबानी ने चॉकलेट सेक्टर में उतरने का फैसला क्यों लिया? इसका जवाब है चॉकलेट का लगातार ग्रोथ करता बाजार. मीठे के तौर पर चॉकलेट गिफ्ट करने का चलन पहले भी था, लेकिन हाल के सालों में इसमें गजब की तेजी आई है. आजकल लोग फेस्टिवल आदि के मौके पर मिठाई के ज्यादा चॉकलेट देना पसंद करते हैं. इस ट्रेंड का सीधा मतलब है, ज्यादा बिक्री और ज्यादा मुनाफा. इसी को ध्यान में रखते हुए मुकेश अंबानी ने चॉकलेट के मार्केट में पैर जमाने का फैसला लिया है.

अभी इतना है मार्केट साइज
एक रिपोर्ट बताती है कि 2022 में भारतीय चॉकलेट मार्केट का साइज 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है. 2028 तक इसके 4.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. 2023-2028 के दौरान यह 8.8% की ग्रोथ रेट (CAGR) से आगे बढ़ सकता है. टोटल मार्केट में वाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट का अच्छा खासा शेयर है. देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले चॉकलेट ब्रैंड में Cadbury, Nestle, Ferrero Rocher, Amul, Parle, Mars और Hershey Chocolates शामिल हैं. लोटस चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है. शेयर खरीद समझौते के तहत आरसीपीएल लोटस चॉकलेट की चुकता शेयर पूंजी का 77 प्रतिशत हिस्सा खरीद रही है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

10 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

10 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

20 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

1 day ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

1 hour ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

6 hours ago