✕

होम / बिजनेस / Ambani फिर बने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी, जानें Adani का हाल

Ambani फिर बने एशिया के सबसे अमीर कारोबारी, जानें Adani का हाल

फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में मुकेश अंबानी की पोजीशन में सुधार हुआ है. अंबानी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के सिर पर एक बार फिर से एशिया के सबसे धनी व्यक्ति का ताज सज गया है. 'फोर्ब्स' की ताजा अरबपतियों की लिस्ट में अंबानी को एशिया का सबसे अमीर कारोबारी बताया गया है. Forbes के अनुसार, अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं.

दुनिया में 9वां नंबर
गौतम अडानी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे. उस समय उनकी नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी, लेकिन अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने उन्हें ऐसा झटका दिया कि अरबपतियों की लिस्ट में वह लुढ़कते चले गए. 'फोर्ब्स' के मुताबिक, मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं. 

रिलायंस की उपलब्धि
Forbes का कहना है कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी. रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है. यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर था. इन टॉप 25 अमीरों में से दो-तिहाई की संपत्ति पिछले साल घटी है. Forbes की लिस्ट के मुताबिक, शिव नाडर (Shiv Nadar) तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं. जबकि चौथे नंबर पर साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) हैं. 

Adani इस नंबर पर पहुंचे
इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) इस लिस्ट में 5वें, ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) छठे, सन फार्मा के दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi) सातवें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी (Radhakrishna Damani) 8वें नंबर पर हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में पहले नंबर पर फ्रांस के कारोबारी Bernard Arnault हैं. वहीं, गौतम अडानी 27वें नंबर पर आ गए हैं. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. अडानी समूह अब भी इससे पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

26 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

56 minutes ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 hour ago

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से लेकर कारोबार और राजनीति तक बनाई थी खास पहचान

नोएडा में 83 वर्षीय आर. के. सिन्हा ने ली अंतिम सांस, SIS ग्रुप की स्थापना कर भारत में निजी सुरक्षा उद्योग को नई पहचान दी; जनसंघ के दौर से भाजपा से जुड़े रहे

11 hours ago

छह महीने में राजकोषीय घाटा 25.4% बढ़कर 7.15 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना लक्ष्य का 42.1% हुआ पूरा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.7 लाख करोड़ रुपये था.

15 hours ago

बड़ी खबरें

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

26 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

56 minutes ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

38 minutes ago