होम / बिजनेस / अब इस कर्ज में डूबी कंपनी के लिए आमने-सामने आए अंबानी और अडानी

अब इस कर्ज में डूबी कंपनी के लिए आमने-सामने आए अंबानी और अडानी

छत्तीसगढ़ की एसकेएस पावर जनरेशन कंपनी की क्षमता 600 मेगावॉट बिजली उत्पादन की है, लेकिन फिलहाल यह 300 मेगावॉट बिजली ही उत्पन्न कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago


मुकेश अंबानी और गौतम अडानी अब एक बिजली कंपनी को लेकर आमने-सामने हैं. दोनों कर्ज में डूबी इस कंपनी खरीदना चाहते हैं. 600 मेगावॉट बिजली उत्पादन की क्षमता वाली एसकेएस पावर जनरेशन (SKS POWER GENERATION) में रिलायंस इंडस्ट्री और अडानी समूह को फायदे का सौदा नज़र आ रहा है, इसलिए दोनों इसे अपना बनाना चाहते हैं.

1890 करोड़ का कर्ज
SKS पावर जनरेशन पर 1890 करोड़ के ज्यादा का कर्ज गई. इसके बावजूद मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस और गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी अडानी पावर ने इसे खरीदने की इच्छा जताई है. दोनों कंपनियों ने इसके लिए बोली भी जमा कर दी है. हालांकि, इन दोनों के अलावा भी कई कंपनियां SKS को अपना बनाने की कोशिश में लगी हैं.

पावर सेक्टर में बढ़ा निवेश
छत्तीसगढ़ की इस कंपनी की क्षमता 600 मेगावॉट बिजली उत्पादन की है, लेकिन फिलहाल यह 300 मेगावॉट बिजली ही उत्पन्न कर रही है. काफी समय से यह कंपनी घाटे में है और इस पर बैंकों का कर्ज बकाया है. बैंक ऑफ बड़ौदा को SKS से 1740 करोड़ और SBI को करीब 150 करोड़ रुपए लेने हैं. पावर सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए अंबानी, अडानी सहित कई कंपनियों ने SKS के लिए बोली लगाई है. बता दें कि पिछले कुछ समय से देश में ऊर्जा संकट की वजह से पावर सेक्टर में कंपनियां अपने निवेश को लगातार बढ़ा रही हैं.

NTPC चला रही SKS
एसकेएस पावर जनरेशन को चलाने की जिम्मेदारी अभी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) के पास है. जब तक प्रमुख कर्जदाता बैंक ऑफ बड़ौदा को कंपनी का खरीदार नहीं मिल जाता, तब तक एनटीपीसी को इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कंपनी को बेचने के लिए टेंडर निकाला जा चुका है और अंतिम तारीख तक 10 से ज्यादा कंपनियों ने बोली जमा कर दी थी.

खरीदने की दौड़ में ये भी शामिल
एसकेएस पावर जनरेशन को खरीदने की दौड़ में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के अलावा टोरेंट पावर, आदित्य बिड़ला ARC, डीबी पावर, जिंदल पावर, जिंदल इंडिया थर्मल, सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स, वेदांता, फीनिक्स ARC के अलावा प्रूडेंट ARC भी शामिल हैं. सभी कंपनियों ने अपनी बोली जमा कर दी है. गौरतलब है कि अंबानी और अडानी अब खुलकर सामने-सामने आ गए हैं. पिछले साल जून में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोलर एनर्जी कारोबार में उतरने की बात कही थी. इस साल गौतम अडानी ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाने का फैसला किया.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago