होम / बिजनेस / भारत से बैर लेने वाले मुइज्जू को घर में ही करना पड़ रहा है विरोध का सामना, मांगी माफी 

भारत से बैर लेने वाले मुइज्जू को घर में ही करना पड़ रहा है विरोध का सामना, मांगी माफी 

भारत से बैर लेना मालद्वीव की सरकार को इतना भारी पड़ रहा है कि वहां का पर्यटन उद्योग बुरी तरह चौपट हो गया है. वहां के पूर्व राष्‍ट्रपति ने इस बात को स्‍वीकार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मालद्वीव के राष्‍ट्रपति भले ही चीन के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करते हुए भारत को आंखे दिखा रहे हों, लेकिन भारत के पर्यटकों के विरोध ने वहां के पर्यटन उद्योग की कमर तोड़ दी है. पर्यटन उद्योग की इसी बात को कहते हुए वहां के पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद ने कहा है कि भारत के बॉयकाट ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है. उन्‍होंने कहा है कि इससे मालद्वीव का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. उन्‍होंने भारत से इसे लेकर माफी भी मांगी है. 

नशीद ने भारत के लोगों से मांगी माफी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्‍ट्रपति जो कि भारत में हैं, उन्‍होंने कहा कि भारत के बॉयकाट ने हमारे पर्यटन कारोबार को बुरी तरह प्रभावित किया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि मैं मालद्वीव के लोगों की ओर से भारत से माफी मांगता हूं. उन्‍होंने कहा कि हमें अपने रिश्‍तों को पुरानी स्थिति में ले जाने का प्रयास करना चाहिए. उन्‍होंने मौजूदा राष्‍ट्रपति की उस कार्रवाई की भी सराहना की जो उन्‍होंने भारत के खिलाफ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ की थी. उन्‍होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की और कहा कि मैं उनका प्रशंसक हूं, मैं उन्‍हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं. 

सेना के चले जाने को लेकर कही ये बात 
पूर्व राष्‍ट्रपति ने कहा कि जब मौजूदा सरकार ने वहां से भारतीय सैनिकों के चले जाने की बात कही तो भारत सरकार ने अपनी किसी ताकत का प्रदर्शन नहीं किया बल्कि उन्‍होंने कहा कि आइए इस पर बात करते हैं. दरअसल मुइज्‍जू ने नवंबर में सरकार बनने के बाद भारत की सेना को चले जाने को कह दिया था. मुइज्‍जू के कदम के बाद भारत और मालद्वीव के बीच तनाव में और इजाफा हो गया था.

ये हुआ था विवाद 
मालद्वीव के तीन नेताओं ने पीएम मोदी के लिए अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल किया था. उनके इस बयान के बाद वहां की सरकार ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीनों मंत्रियों को बर्खास्‍त कर दिया था. वहां की सरकार के तीन मंत्रियों के इस बयान के बाद भारत की कई कंपनियों ने बॉयकाट शुरू कर दिया था. ये बॉयकाट अगले कुछ ही दिन में इतना बढ़ गया था कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था. भारत की कई ट्रैवल सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनियों भी मालद्वीव के विरोध में आ गई थी. 

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कोहली ने उठाया ऐसा कदम कि हर साल बढ़ेगी आमदनी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago