होम / बिजनेस / Adani Group को फिर से लगा झटका, जानिये इस बार क्या है नया?

Adani Group को फिर से लगा झटका, जानिये इस बार क्या है नया?

MSCI ने फरवरी में ही घोषणा कर बताया था कि फर्म द्वारा कुछ अपडेट्स किए जाने वाले हैं और इन अपडेट्स को मार्च में लागू किया जाना था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

MSCI (Morgan Stanley Capital International) ने हाल ही में जानकारी दी है कि फर्म ने अडानी ग्रुप (Adani Group) की दो कंपनियों के शेयर्स के फ्री फ्लोट (Free Float) को कम करने का फैसला किया है. MSCI द्वारा अडानी ग्रुप की जिन दो कंपनियों के शेयर्स का फ्री फ्लोट कम करने का फैसला किया गया है, उनमें अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का नाम शामिल है. 

क्या होता है फ्री फ्लोट?
MSCI ने अडानी टोटल गैस के शेयर्स के फ्री फ्लोट को 25% से कम करके 14% कर दिया है. साथ ही फर्म ने अडानी ट्रांसमिशन के शेयर्स के फ्री फ्लोट को भी 25% से कम करके 10% कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फ्लोट उन बकाया शेयर्स को बोला जाता है जो पब्लिक इक्विटी मार्केटों में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स द्वारा खरीदे जाने के लिए उपलब्ध होते हैं. MSCI एक अंतरराष्ट्रीय फर्म है जो इन्वेस्टमेंट से संबंधित विभिन्न उपकरण उपलब्ध करवाती है. इसके साथ ही MSCI द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध करवाए जाते हैं जिनमें मार्केट इंडेक्स, एनालिटिक्स, और विदेशी इन्वेस्टर्स के लिए ESG रिसर्च जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं. 

क्या है MSCI?
MSCI ने फरवरी में ही घोषणा कर बताया था कि फर्म द्वारा कुछ अपडेट्स किए जाने वाले हैं और इन अपडेट्स को मार्च में लागू किया जाना था. लेकिन मार्च में भी इन अपडेट्स को लागू नहीं किया गया था. इसीलिए मई 2023 में फर्म द्वारा अडानी ग्रुप की दो कंपनियों के फ्री फ्लोट को कम करने का फैसला लिया गया है. MSCI का कहना है कि रेप्लिकैबिलिटी की संभावित समस्याओं के चलते इन अपडेट्स को लागू करने में देरी हुई है. MSCI ने व्याख्या करते हुए बताया कि फर्म विभिन्न इंडेक्सों की नकल करके एक कम कीमत वाला पोर्टफोलियो तैयार करती है. 

क्यों लिया गया रिव्यु करने का फैसला?
इसके साथ ही आपको बता दें कि अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों के बाद MSCI ने फरवरी में जानकारी दी थी कि फर्म अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों की सिक्योरिटीज के फ्री फ्लोट को रिव्यु करने वाली है. जनवरी 2023 में अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी एंटरप्राइजेज का FPO लॉन्च होने से कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट रिलीज की थी जिसमें अडानी ग्रुप पर फ्रॉड, स्टॉक मैनीपुलेशन और टैक्स हेवंस का गलत इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे. अडानी ग्रुप इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था लेकिन इस रिपोर्ट की बदौलत अडानी ग्रुप को लगभग 100 बिलियन डॉलर्स का नुकसान उठाना पड़ा था. 
 

यह भी पढ़ें: क्‍या आपको भी खरीदनी है गाय भैंस, तो इसके लिए भी आ गया है ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

21 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago