होम / बिजनेस / Mordor Intelligence ने GMI में प्राप्त की 51% की हिस्सेदारी, बढ़ेगी वर्कफोर्स!

Mordor Intelligence ने GMI में प्राप्त की 51% की हिस्सेदारी, बढ़ेगी वर्कफोर्स!

मार्च 2024 तक कंपनी GMI में 25% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के बारे में विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हैदराबाद स्थित Mordor Intelligence मार्केट इंटेलिजेंस इंडस्ट्री की एक प्रमुख कंपनी है. अब हाल ही में इस कंपनी को लेकर एक बहुत ही बड़ी कहब आर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि कंपनी ने GMI (Global Market Index) में इक्विटी के रूप में 51% की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है. हालांकि कंपनी द्वारा इस डील की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है. 

पांच सालों में 400 करोड़
इसके साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी साझा की है कि मार्च 2024 तक कंपनी GMI में 25% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के बारे में विचार कर रही है. साथ ही कंपनी आने वाले पांच सालों में 400 करोड़ रूपए का टर्नओवर प्राप्त करने के बारे में विचार कर रही है. Mordor Intelligence के CEO और फाउंडर भारद्वाज रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि आज के जमाने में सभी क्लाइंट्स को कहीं ज्यादा गहरी मार्केट इंटेलिजेंस चाहिए होती है और इसके लिए लॉन्ग-टर्म में मानवीय कैपिटल में महत्त्वपूर्ण रूप से इन्वेस्ट करना पड़ता है. हमें लगता है कि यह नई इन्वेस्टमेंट हमारे विकास के विजन के अनुरूप है. इंडस्ट्री की मांगों को पूरा करने के लिए हम फिलहाल एक अच्छी स्थिति में हैं और अब हम इस इंडस्ट्री के अग्रणी बनना चाहते हैं.

GMI और Mordor Intelligence
GMI के फाउंडर चरणजीत एलसिंघानी ही GMI की अध्यक्षता करेंगे और उनका वादा है कि आने वाले समय में भी यह फर्म अपनी अलग पहचान, टैलेंट और प्रक्रियाओं को बनाकर रखेगी. चरणजीत का मानना है कि Mordor Intelligence के सहयोग से हमें अपना बिजनेस बढ़ाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और आने वाले 3 सालों के दौरान GMI को 100 करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर तक ले जाने में मदद मिलेगी. पुणे स्थित मार्केट इंटेलिजेंस फर्म GMI के पास एक अमेरिकी शाखा भी है और 200 कुशल प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर यह कंपनी दुनिया भर में मौजूद 3000 से ज्यादा क्लाइंट्स को कस्टम रिसर्च रिपोर्ट उपलब्ध करवाती है. 550 से ज्यादा कर्मचारियों वाली GMI ने दुनिया भर में मौजूद 6500 से ज्यादा क्लाइंट्स को 10,000 से ज्यादा मार्किट इनसाइट प्रोजेक्ट पूरे करके दिए हैं.
 
यह भी पढ़ें: SEBI ने वापस लिया Brickworks Ratings के लाइसेंस को रद्द करने का फैसला!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

17 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

18 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

20 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

21 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

21 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

17 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

18 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

21 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

19 hours ago