होम / बिजनेस / Bharat की अर्थव्यवस्था पर कायम है Moodys का भरोसा, 2023 के लिए बरकरार रखा ग्रोथ अनुमान

Bharat की अर्थव्यवस्था पर कायम है Moodys का भरोसा, 2023 के लिए बरकरार रखा ग्रोथ अनुमान

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग के चलते भारत की वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) को भारतीय अर्थव्यवस्था पर पूरा भरोसा है. यही वजह है उसने 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (India's Economic Growth Rate) के अनुमान को 6.7 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूडीज का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग के चलते निकट भविष्य में वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी. 

ऐसी रहेगी GDP की रफ्तार
मूडीज ने अपने ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक आउटलुक 2024-25 में कहा कि प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण एक्सपोर्ट कमजोर है, लेकिन घरेलू मांग में लगातार बढ़ोतरी भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रही है. मूडीज ने उम्मीद जताई है कि भारत की रियल GDP (ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट्स) 2023 में करीब 6.7%, 2024 में 6.1% और 2025 में 6.3% की रफ्तार से बढ़ेगी. बता दें कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर जून तिमाही में 7.8% रही, जो मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत थी. मूडीज ने कहा कि उच्च आवृत्ति संकेतकों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की जून तिमाही की गति जुलाई-सितंबर में भी बनी रही.

मजबूत वृद्धि के संकेत
मूडीज ने आगे कहा कि मजबूत गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन, बढ़ती वाहन बिक्री, बढ़ता उपभोक्ता भरोसा और डबल डिजिट क्रेडिट ग्रोथ से संकेत मिलता है कि मौजूदा त्योहारी सीजन के बीच शहरी उपभोग मांग में लचीलापन बना रहेगा. वहीं, ग्रामीण मांग में सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं, लेकिन असमान मानसून के कारण चिंता भी बनी हुई है. क्योंकि इससे फसल की पैदावार और कृषि आय कम हो सकती है. इस रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग और 8 कोर इंडस्ट्रीज की हेल्दी आउटपुट ग्रोथ, अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि का सबूत दे रहे हैं.

महंगाई का है जोखिम
रेटिंग एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारी सीजन के बाद घरेलू मांग की गतिशीलता मुद्रास्फीति और आरबीआई की मौद्रिक नीति में सख्ती के प्रभाव पर निर्भर करेगी. सितंबर में मुद्रास्फीति घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पिछले महीने 6.8 प्रतिशत थी. मूडीज ने कहा कि हालांकि कोर मुद्रास्फीति भी अगस्त के 4.8 प्रतिशत से घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई है, लेकिन अनिश्चित मौसम और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच खाद्य और ऊर्जा कीमतों में संभावित वृद्धि से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में तेजी का जोखिम है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

13 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें