होम / बिजनेस / पीएम मोदी ने ब्राजील को सौंपी अध्‍यक्षता, नवंबर में वर्चुअल बैठक का रखा प्रस्‍ताव 

पीएम मोदी ने ब्राजील को सौंपी अध्‍यक्षता, नवंबर में वर्चुअल बैठक का रखा प्रस्‍ताव 

जी-20 शिखर सम्‍मेलन का औपचारिक समापन हो गया है. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में सभी एक बार फिर वन अर्थ, वन फैमिली का नारा देकर अगले साल होने वाली अध्‍यक्षता ब्राजील को सौंप दी.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी-20 अधिवेशन का समापन हो गया है. पीएम मोदी के समापन भाषण के साथ ही जी 20 शिखर सम्‍मेलन खत्‍म हो गया. पीएम मोदी ने ब्राजील को अगले साल के जी 20 की अध्‍यक्षता सौंपते हुए अपने समापन संबोधन में कहा कि मुझे आशा है कि हम आने वाले नवंबर में एक बार फिर वर्चुअल सेशन के माध्‍यम से जुड़ेंगे और अब तक किए गए कामों की एक बार फिर समीक्षा करेंगे.

क्‍या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपने समापन भाषण में सभी सदस्‍य देशों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास नवंबर तक जी 20 की अध्‍यक्षता की जिम्‍मेदारी है. इसमें अभी ढ़ाई महीने का समय बाकी है. उन्‍होंने कहा कि इन दो दिनों में आप सभी ने यहां बहुत सी बातें कही हैं, सुझाव दिए हैं और प्रस्‍ताव रखते हैं. हमारी ये जिम्‍मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं, उनको भी एक बार फिर देखा जाए. उन्‍होंने कहा कि मेरा प्रस्‍ताव है कि उसके लिए नवंबर में एक वर्चुअल सेशन का आयोजन किया जा सकता है. उस समिट में हम इस सेशन के दौरान तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं. उन्‍होने कहा कि मैं आशा करता हूं आप सभी इससे जुड़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि मैं जी 20 के समापन की घोषणा करता हूं.

पीमए मोदी ने ब्राजील का सौंपी अध्‍यक्षता 
पीएम मोदी ने जी 20 के समापन के बाद वर्ष 2024 की अध्‍यक्षता ब्राजील को सौंप दी.  इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ब्राजील के राष्ट्रपति और मेरे मित्र लूला डी सिल्वा को मैं बहुत हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं. उन्‍होंने कहा कि लूला डी सिल्वा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि लगातार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया. वर्ष 2024 में जी 20 की अध्‍यक्षता अब ब्राजील को सौंप दी गई है. अगले साल जी 20 जिसका नाम अब जी 21 है उसका सम्‍मेलन ब्राजील में ही होगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ED की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में चार्जशीट दाखिल

Reliance Infrastructure समेत कई कंपनियों और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, शेल कंपनियों के जरिए फंड डायवर्जन और लेयरिंग का आरोप

38 minutes ago

सेबी हर बिस्किट का हिसाब रख सकता है, ₹4,843 करोड़ का नहीं

235 पन्नों के स्क्रीनसेवर और वाइब कोडिंग, उसके अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर पर शून्य शब्द

1 hour ago

भारतीय स्टेट बैंक समेत सरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर, विदेशी फंडिंग बढ़ाने की तैयारी

RBI की रियायती स्वैप विंडो से सरकारी बैंकों को बड़ी मदद, अब तक 8.84 अरब डॉलर जुटा चुके हैं PSU बैंक

1 hour ago

इस हफ्ते खुलेंगे 8 IPO, Dhoot Transmission से Shiprocket तक बाजार में आएंगे बड़े इश्यू; देखें पूरी लिस्ट

अगस्त के इस हफ्ते IPO बाजार में जबरदस्त हलचल रहने वाली है. मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में 8 कंपनियों के इश्यू खुलेंगे. कंपनियां इन IPO के जरिए हजारों करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

3 hours ago

भारत में स्पेन के राजदूत को बदलने की तैयारी, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच तेज

स्पेन के विदेश मंत्रालय ने मई के अंत में एंटी-करप्शन प्रॉसिक्यूटर कार्यालय को सौंपी थी रिपोर्ट, दूतावास के फंड और प्रशासनिक गतिविधियों की हो रही जांच

4 hours ago

बड़ी खबरें

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

53 minutes ago