✕

होम / बिजनेस / निजीकरण पर बदला मन, अब बेचने के बजाए सरकारी कंपनियों को मजबूत करेगी सरकार!

निजीकरण पर बदला मन, अब बेचने के बजाए सरकारी कंपनियों को मजबूत करेगी सरकार!

सहयोगियों के कंधों पर टिकी मोदी सरकार ने शायद निजीकरण की योजना पर ब्रेक लगा दिया है. सरकार अब प्रॉफिट बढ़ाने पर जोर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस बार की मोदी सरकार (Modi Govt) कुछ अलग है. अलग इस लिहाज से कि सरकार इस बार गठबंधन सहयोगियों के कंधों पर खड़ी है. JDU प्रमुख नीतीश कुमार और TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू सरकार का सहारा हैं. यदि इनमें से एक सहारा भी हटा तो मोदी सरकार धड़ाम से नीचे आ गिरेगी. गठबंधन सरकार की अपनी मजबूरियां होती हैं, यानी मनमर्जी से फैसले नहीं लिए जा सकती. नीतीश और नायडू दोनों निजीकरण विरोधी रहे हैं. ऐसे में यह संभावना तो शुरू से जताई जा रही थी कि इस दिशा में पहले की तरह बढ़ना PM मोदी के लिए आसान नहीं होगा. अब सामने आई एक रिपोर्ट ने इस संभावना को बल दिया है. 

प्रॉफिट बढ़ाने पर फोकस
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार 200 से ज्यादा सरकारी कंपनियों का प्रॉफिट बढ़ाने पर काम कर रही है, जो संकेत है कि सरकार निजीकरण यानी प्राइवेटाइजेशन पर फिलहाल आगे बढ़ने के मूड में नहीं है. मोदी सरकार ने 2021 में सरकारी संपत्तियों क निजी हाथों में सौंपने की योजना की शुरुआत की थी. सरकार ने बड़े पैमाने पर  PSU कंपनियों के निजीकरण का खाका तैयार किया था. लेकिन अब लगता है कि उसने फिलहाल के लिए इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.  हाल ही में सरकार ने भारत पेट्रोलियम लिमिटेड (BPCL) के निजीकरण  से कदम वापस खींचने की बात कही थी.

नाराज़गी का खामियाजा
निजीकरण का विरोध किया जा रहा है. खासकर सरकारी कर्मचारियों में इसे लेकर सरकार के खिलाफ गुस्सा है. यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने अपनी इस महत्वकांक्षी योजना की रफ्तार सुस्त कर दी थी. हालांकि, इसके बावजूद भाजपा को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा. माना जा रहा है कि नाराज  सरकारी कर्मचारियों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया. नतीजतन पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने में विफल रही. चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन से इस बार की मोदी सरकार अस्तित्व में आई है. 

पुरी ने कही थी ये बात 
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार संपत्ति की बिक्री से ध्यान हटाकर अब अपनी कंपनियों के आंतरिक मूल्य को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. साथ ही सरकार मैज्योरिटी स्टेक वाली कंपनियों में उत्तराधिकार योजना शुरू करने पर भी विचार कर रही है. बता दें कि हाल ही में  केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि BPCL के निजीकरण की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उच्च राजस्व अर्जित करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचने की जरूरत नहीं है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए पुरी ने कहा था कि BPCL ने पहली तीन तिमाहियों में जो मुनाफा कमाया है, वो उसकी हिस्सेदारी बेचकर मिलने वाली राशि से अधिक है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.