होम / बिजनेस / इस प्राइवेट बैंक का 'साथ' छोड़ेगी मोदी सरकार, जानें क्या है पूरी योजना   

इस प्राइवेट बैंक का 'साथ' छोड़ेगी मोदी सरकार, जानें क्या है पूरी योजना   

इस समय सरकार के पास एक्सिस बैंक की 1.55 फीसदी हिस्सेदारी है और इस हिस्सेदारी के तहत सरकार के बैंक में 4.65 करोड़ शेयर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) से पूरी तरह बाहर निकलने जा रही हैं. इस समय सरकार के पास एक्सिस बैंक की 1.55 फीसदी हिस्सेदारी है और इस हिस्सेदारी के तहत सरकार के बैंक में 4.65 करोड़ शेयर हैं. अब सरकार इन शेयरों को बेचना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट्स में शेयर बाजार में फाइल किए गए दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. 

पहले भी बेची थी हिस्सेदारी
इस बिक्री के साथ की सरकार निजी क्षेत्र के इस बैंक से अपनी पूरी हिस्सेदारी निकाल लेगी. इस साल सितंबर तक सरकार के पास एक्सिस बैंक में 1.55 फीसदी की हिस्सेदारी थी. इस हिसाब से उसके हिस्से में 4,65,34,903 शेयर आते हैं. मौजूदा बाजार भाव पर इन शेयरों की बिक्री से सरकार को करीब 4,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है. सरकार ने पिछले साल मई में स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) के जरिए एक्सिस बैंक में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी. उस समय सरकार ने बैंक में अपनी 1.95 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी और उससे लगभग 4,000 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे.

ऐसा है शेयरों का हाल
शेयर बाजार में एक्सिस बैंक की परफॉरमेंस की बात करें, तो बुधवार को बैंक के शेयर 0.26 की गिरावट के साथ 870.70 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, इसका पिछला रिकॉर्ड अच्छा नजर आ रहा है. एक साल के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान शेयर 16.19% ऊपर चढ़े हैं. एक्सिस बैंक के शेयरों का 52-वीक हाई 919.95 रुपए है. इस लिहाज से देखें तो इसमें निवेश की संभावना अभी भी मौजूद है. 

IDBI पर ये है अपडेट  
उधर, सरकार ने IDBI बैंक निजी हाथों में सौंपने के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है. सरकार ने बोलियां आमंत्रित की हैं. इस प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस के तहत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC बैंक में कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. एक रिपोर्ट के अनुसार, IDBI Bank में केंद्र सरकार और LIC की कुल हिस्सेदारी 94.72 फीसदी है. बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया के तहत इसमें से सरकार 30.48 फीसदी और LIC अपनी 30.24 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी.    

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

25 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago