✕

होम / बिजनेस / चुनावी मौसम में जनता को राहत की तैयारी, 200 रुपए सस्ता होगा LPG सिलेंडर!

चुनावी मौसम में जनता को राहत की तैयारी, 200 रुपए सस्ता होगा LPG सिलेंडर!

महंगाई से परेशान जनता को चुनावी मौसम में मोदी सरकार कुछ राहत दे सकती है. माना जा रहा है कि रसोई गैस की कीमत में कटौती हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मौसम चुनावी हो, तो सरकार को जनता की याद आ ही जाती है. माना जा रहा है कि लंबे समय से रसोई गैस सिलेंडर के सस्ता होने की आस लगाए बैठी आम जनता को मोदी सरकार (Modi Government) कुछ राहत दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार घरेलू LPG सिलेंडर 100 से 200 रुपए तक सस्ता कर सकती है. हालांकि यह फायदा केवल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगा.

ताकि महंगाई न बने मुद्दा 
इस साल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी हैं. ऐसे में महंगाई एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार रसोई गैस सिलेंडर पर 100 से 200 रुपए सब्सिडी का ऐलान कर सकती है. उज्ज्वला योजना के तहत सरकार पहले से ही 200 रुपए की सब्सिडी दे रही थी.अब इसमें 200 रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी यानी इस योजना के तहत आने वालों के लिए सिलेंडर 400 रुपए सस्ता हो जाएगा.  बता दें कि मौजूदा वक्त में घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो ग्राम) के दाम 1100 रुपए के पार पहुंच चुके हैं. पिछले काफी समय से इसकी कीमतें स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम कई बार कम हो चुके हैं. 

पेट्रोल पर भी मिलेगी राहत?
LPG सिलेंडर के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी काफी समय से स्थिर बनी हुई हैं. देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 108 से ज्यादा हैं. वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर भी अब काफी कम हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घाटे के हवाला देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जमकर इजाफा किया था. कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद कंपनियों ने घरेलू स्तर पर कीमतें बढ़ाना जारी रखा, जिसके वजह से पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया. माना जा रहा है कि LPG सिलेंडर के बाद मोदी सरकार पेट्रोल पर भी जनता को कुछ राहत दे सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

21 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

21 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

23 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

23 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

17 hours ago