होम / बिजनेस / Freebies पर बहस के बीच मुफ्त राशन को लेकर आई बड़ी खबर, इतना बढ़ जाएगा सरकार का खर्चा

Freebies पर बहस के बीच मुफ्त राशन को लेकर आई बड़ी खबर, इतना बढ़ जाएगा सरकार का खर्चा

कोरोना महामारी के दौर में गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने मुफ्त में राशन बांटने की योजना चलाई थी, जिसे 5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक तरफ जहां देश में मुफ्त की योजनाओं (Freebies) पर रोक की बातें हो रहीं हैं. वहीं, केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन की योजना को 5 सालों के लिए और बढ़ा दिया है. कोरोना महामारी के समय सरकार ने गरीबों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Manitri Garib Kalyan Anna Yojana) की शुरुआत की थी, जिसे अब 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. यानी पात्र लाभार्थियों को अगले पांच सालों तक मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जाएगा.  

सबसे ज्यादा लाभार्थी UP से  
इस योजना के तहत लाभार्थी को केंद्र सरकार द्वारा 5 किलो राशन मुफ्त में दिया जाता है. यह राशन प्रति व्यक्ति के आधार पर दिया जाता है. एक रिपोर्ट बताती है कि इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 80 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है, इनमें सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश से है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि सरकार इस योजना के तहत 5 साल और फ्री में राशन का वितरण करेगी. इस योजना को 1 जनवरी 2024 को समाप्त होना था, लेकिन अब इस डेडलाइन को 5 साल बढ़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें - जिस सुरंग पर टिकी थीं पूरे देश की निगाहें, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

11.8 लाख करोड़ होंगे खर्च
अनुराग ठाकुर ने बताया कि अगले पांच सालों के दौरान इस योजना पर लगभग 11.8 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. यानी सरकार के खजाने पर 11.8 लाख करोड़ रुपए का बोझ आएगा. इस योजना का लाभ ऐसे लोगों को मिलता है, जिनके पास राशन कार्ड है. कोई भी राशन कार्डधारक राशन की दुकान पर जाकर मुफ्त में राशन ले सकता है. कार्ड पर परिवार के प्रति सदस्य के अनुसार 5 किलो अनाज दिया जाता है. बता दें कि तमाम राज्य सरकारें भी इस तरह की योजनाएं चला रही हैं, जिसमें मुफ्त में कुछ न कुछ दिखा जाता है. उदाहरण के तौर पर मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1250 रुपए महीना दिया जाता है. 

मध्य प्रदेश का ऐसा है हाल
10 जून 2023 को मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी. शुरू में पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाले जा रहे थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 कर दिया गया और चुनाव से पहले शिवराज सिंह ने सत्ता में वापस पर इसे 3000 रुपए तक करने की बात कही थी. 1250 रुपए के हिसाब से ही सरकारी खजाने पर सालाना अनुमानित 19,650 करोड़ रुपए का बोझ आएगा. एक रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार का बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए है. अब यदि सरकार की आमदनी और खर्चों को देखें, तो समझ आ जाएगा कि मुफ्त की योजनाओं के चलते आना वाला समय प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए कितना मुश्किल भरा हो सकता है. सरकार की आमदनी 2023-24 में 2 लाख 25 हजार करोड़ रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि खर्च 2,79,000 करोड़ रुपए. यानी सरकार हैसियत से ज्यादा खर्चा कर रही है. मध्य प्रदेश पर 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्जा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

17 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

18 hours ago