✕

होम / बिजनेस / क्या बनने से पहले ही बिगड़ गई MUFG और HDFC बैंक की बातचीत, सामने आई ये खबर?

क्या बनने से पहले ही बिगड़ गई MUFG और HDFC बैंक की बातचीत, सामने आई ये खबर?

जापान के मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप और HDFC बैंक के बीच हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत रुक गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (MUFG) और HDFC Bank के बीच होने वाली डील को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि MUFG की HDFC बैंक में हिस्सेदारी खरीदने की योजना रद्द हो सकती है. क्योंकि दोनों के बीच बातचीत कुछ मुद्दों को लेकर अटक गई है. दरअसल, जापान का सबसे बड़ा फाइनेंशियल ग्रुप MUFG एचडीएफसी बैंक की कंज्यूमर लेंडिंग यूनिट में माइनॉरिटी स्टेक खरीदना चाहता है. इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी, लेकिन हिस्सेदारी प्रतिशत सहित कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है. इसलिए डील के खटाई में पड़ने की संभावना है.

आईपीओ लाने योजना 
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि MUFG और HDFC के बीच बातचीत में देरी हो सकती है या फिर यह विफल भी हो सकती है.खबर यह भी है कि एचडीएफसी वैकल्पिक रूप से कंज्यूमर लेंडिंग यूनिट के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ पर विचार कर सकता है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. MUFG और HDFC बैंक की तरफ से इस बारे में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

कितने स्टेक की चाहत?
MUFG की HDFC Bank में 20% हिस्सेदारी खरीदने की योजना है. दरअसल, जापान का यह दिग्गज ग्रुप भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है और HDFC बैंक की  कंज्यूमर लेंडिंग यूनिट में हिस्सेदारी के साथ वो इस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है. इस साल की शुरुआत में ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि जापान का सबसे बड़ा लेंडर MUFG करीब 1.7 अरब डॉलर में 20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है.घरेलू स्तर पर सुस्त ग्रोथ का सामना कर रहा MUFG एशिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहा है, ताकि रेवेन्यू में वृद्धि हो सके.

भारत में भी मौजूदगी
MUFG जापान के साथ-साथ दुनिया के 40 से अधिक देशों में मौजूद है. ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में पांच जगहों पर इसकी शाखाएं हैं, जिनमें से एक ब्रांच मुंबई में है. MUFG का दावा है कि भारत में मौजूद जापानी बैंकों में से सबसे बड़ा नेटवर्क उसका है. वहीं, डील में देरी की खबर का आज HDFC बैंक के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. बैंक के शेयर कल 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1,767.70 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर महज 4.10% ही चढ़ा है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

6 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

6 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.