होम / बिजनेस / मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने लॉन्‍च किया Mirae Asset Multicap Fund, जानें क्या है खास

मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने लॉन्‍च किया Mirae Asset Multicap Fund, जानें क्या है खास

यह फंड ऐसे निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो 5 साल से अधिक की अवधि तक निवेश करना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मिरे एसेट म्यूचुअल फंड आपके लिए एक विकल्प लेकर आया है. कंपनी ने मिरे एसेट मल्टीकैप फंड (Mirae Asset Multicap Fund) लॉन्च कर दिया है, जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. फंड के लिए New Fund Offer (NFO) आज यानी 28 जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह 11 अगस्त को बंद होगा. फंड के लिए बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 टीआरआई होगा.

शुरू में इतना निवेश जरूरी 
मिरे एसेट मल्टीकैप फंड में कम से कम 5000 रुपए का शुरूआती निवेश करना होगा और इसके बाद 1 रुपए के मल्‍टीपल में कितनी भी राशि निवेश की जा सकती है. ये फंड निवेशकों के लिए रेगुलर प्लान और डायरेक्ट प्लान दोनों में उपलब्ध होगा. NFO के बाद, मिनिमम एडिशनल परचेज अमाउंट 1000 रुपए और उसके बाद 1 रुपए के मल्‍टीपल में होगा.

इनके लिए है बेहतरीन विकल्प  
यह फंड ऐसे निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो 5 साल से अधिक की अवधि तक निवेश करना चाहते हैं. साथ ही अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों में अपने इक्विटी पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड करना चाहते हैं. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि लार्ज कैप निवेश मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से टॉप 100 शेयरों में होगा, जहां मिड कैप और स्मॉल कैप की तुलना में कम डाउनसाइड रिस्‍क और कम अस्थिरता होती है. जबकि मिड कैप में मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अगले 150 (101वें से 250वें) स्टॉक शामिल हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर बेहतर वैल्यूएशन वाले इमर्जिंग बिजनेस शामिल हैं.

एक डायनेमिक विकल्प
मिरे एसेट मल्टीकैप फंड के फंड मैनेजर अंकित जैन ने कहा कि शुरू से ही हमारा प्रयास रहा है कि हम अपने निवेशकों को अलग-अलग विकल्प प्रदान करें, जो उनकी निवेश की रणनीतियों के अनुरूप उनके रिटर्न को बेहतर बनाने में सक्षम हों. मिरे एसेट मल्टीकैप फंड भी इसी तरह के सिद्धांत का पालन करता है. यह निवेशकों को कई योजनाओं को जोड़ने की आवश्यकता के बिना पूरे बाजार स्पेक्ट्रम में अपने निवेश का विस्तार करने में सक्षम बनाता है. मल्टीकैप फंड लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड में निवेश करता है, जिससे निवेश को डाइवर्सिफिकेशन मिलता है और जोखिम घट जाते हैं. इसी वजह से यह रिस्‍क और रिवॉर्ड को बैलेंस करने वाला एक डायनेमिक विकल्प बन जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

22 minutes ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

37 minutes ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

1 hour ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

3 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

37 minutes ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

22 minutes ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

3 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

1 hour ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

2 hours ago