होम / बिजनेस / शेयरों पर लोन दे रही है ये कंपनी, जानें ब्याज से लेकर हर जरूरी बात  

शेयरों पर लोन दे रही है ये कंपनी, जानें ब्याज से लेकर हर जरूरी बात  

कंपनी यह लोन NSDL-रजिस्टर्ड डीमैट खाते वाले सभी यूजर्स के लिए MAFS मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके पोर्टफोलियो में कुछ शेयर ऐसे भी होंगे, जिन्हें आप लंबे समय के लिए रखना चाहते हैं. यानी हाल-फिलहाल आपकी उन्हें बेचने की कोई योजना नहीं है, लेकिन मान लीजिये अगर कोई इमरजेंसी आ जाती है और आपको उन्हें बेचना पड़ता है, तो यह आपके लिए बहुत मुश्किल फैसला होगा. खासकर अगर बेचने के बाद शेयर एकदम से और ऊपर चढ़ गए, तो फिर आपके अफसोस का लेवल भी हाई हो जाएगा. 

चुनिंदा कंपनियों में शामिल
आपकी इस मुश्किल को दूर करने के लिए मिरे एसेट ग्रुप की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) मिरे एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक नायब तरीका निकाला है. कंपनी ने लोन अगेंस्ट शेयर्स यानी शेयरों के बदले लोन देने की सुविधा शुरू की है. इसके साथ ही कंपनी स्टॉक्स के बदले में एंड-टू-एंड डिजिटल लोन प्रदान करने वाली चुनिंदा कंपनियों में शामिल हो गई है.

किन्हें मिल सकेगा लोन?
कंपनी यह लोन NSDL-रजिस्टर्ड डीमैट खाते वाले सभी यूजर्स के लिए MAFS मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराएगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, NSDL डीमैट खाता वाले ग्राहक अपने शेयरों को ऑनलाइन गिरवी रखकर 10,000 से लेकर एक करोड़ रुपए तक का लोन ले सकते हैं. कस्टमर्स स्वीकृत इक्विटी की एक बड़ी लिस्ट से अपने शेयरों को गिरवी रख सकते हैं और उसी दिन एक लोन अकाउंट बना सकते हैं.

कितना देना होगा ब्याज?
मिरे एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा यह लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा. यानी आप जब चाहें अपनी जरूरत के अनुसार मोबाइल ऐप के माध्यम से पैसा निकाल सकते हैं. लोन की राशि एक ही दिन में सीधे आपके के बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी. अब ब्याज की बात भी कर लेते हैं, कंपनी उपयोग की गई राशि और उपयोग की अवधि पर 9 फीसदी सालाना की दर से ब्याज लेती है.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?
यदि आपको अपने स्टॉक्स पर लोन चाहिए, तो आप MAFS मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऐप से ही पैसों का लेनदेन होगा, यानी आपको कंपनी की तरफ से लोन यहीं मिलेगा और आपको इसी तरह चुकाना भी होगा. लोन अकाउंट बंद कराने के लिए भी आपको ऐप इस्तेमाल करना होगा. कंपनी का कहना है कि वो लोन आवेदन की जटिल प्रक्रिया से ग्राहकों को मुक्त रखना चाहती है, इसलिए सबकुछ ऐप के माध्यम से करनी की सुविधा दी है. 

पहले से दे रही ये सुविधा 
बता दें कि मिरे एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड यानी म्‍यूचुअल फंड पर लोन की सुविधा पहले से ही दे रही है. अब शेयर के बदले भी लोन मिल सकेगा. कंपनी की बात करें, तो इसका मुख्यालय दक्षिण कोरिया में है और इसकी स्थापना Park Hyeon-Joo ने 1997 में की थी. कंपनी का मानना है कि शेयर पर लोन की सुविधा से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिन्हें पैसे की जरूरत है लेकिन वो अपने स्टॉक नहीं बेचना चाहते. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago