होम / बिजनेस / आखिरकार Meesho के आ गए अच्छे दिन, अब क्या बड़ा करने वाली है कंपनी? 

आखिरकार Meesho के आ गए अच्छे दिन, अब क्या बड़ा करने वाली है कंपनी? 

मीशो 2015 में अस्तित्व में आई थी. कंपनी ने शुरुआती कुछ सालों में नुकसान उठाया और अब पहली बार मुनाफा कमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी मीशो (Meesho) के अच्छे दिन आ गए हैं. कंपनी ने पहली बार प्रॉफिट कमाया है. उसके ऑर्डर की संख्या लगातार बढ़ रही है और उसका रिवेन्यु भी पहले से बेहतर हो गया है. कंपनी का कहना है कि वो हर तरह का सामान बेचने वाला भारत का पहला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बन गई है, जिसने मुनाफा कमाया है. जून तिमाही के नतीजों से कंपनी उत्साहित है और अब बड़ी तैयारी के साथ आगे बढ़ने की योजना बना रही है, इसमें आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाना भी शामिल है.

शानदार रहे पिछले 12 महीने
सॉफ्टबैंक के निवेश वाली Meesho साल 2015 में अस्तित्व में आई थी. शुरुआती कुछ समय तक नुकसान में रहने के बाद अब कंपनी प्रॉफिट हासिल हुआ है. चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Chief Financial Officer) धीरेश बंसल के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में कंपनी का कारोबार शानदार रहा है. ऑर्डर्स की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ गई है और कुल 1 अरब से भी अधिक ऑर्डर आए हैं. पिछले 12 महीनों में कंपनी का राजस्व 5% बढ़ गया है. जनवरी से जून 2023 के दौरान मीशो की आय 40 करोड़ डॉलर रही है. कंपनी को इस साल के अंत तक 80 करोड़ डॉलर से अधिक सालाना राजस्व की उम्मीद है. जबकि वित्त वर्ष 2025 तक उसका लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपए राजस्व हासिल करना है.

इतना लगेगा IPO में वक्त 
नतीजों से उत्साहित मीशो अब जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है. धीरेश बंसल का कहना है कि मीशो अगले 12 से 18 महीने के भीतर अपना आईपीओ ला सकती है. कंपनी इस वक्त अपनी ग्रोथ, स्केल और प्रॉफिट के ऊपर फोकस कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल कंपनी के पास 400 मिलियन डॉलर का कैश रिजर्व है. यानी उसके पास ऑपरेशन के लिए पर्याप्त धन है. बता दें कि मई, 2023 में मीशो की निवेशक कंपनी Fidelity ने इसकी वैल्यूएशन में बड़ी कटौती की थी. इसके साथ ही कंपनी का वैल्यूएशन 7 बिलियन डॉलर से घटकर 4.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. हालांकि, इसके बावजूद कंपनी के ऑर्डर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. कंपनी का दावा है कि जून 2023 तक उसके ऑर्डर वॉल्यूम में 43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. उसके 85 फीसदी से अधिक ऐसे ग्राहक हैं जिन्होंने दोबारा मीशो को आर्डर दिया है. 

सबसे ज्यादा डाउनलोड मिले 
मीशो का दावा है कि भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला शॉपिंग ऐप उसी की है. उसका कहना है कि मीशो पर ऑर्डर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ज़्यादातर ऑर्डर छोटे शहरों से हुए हैं. जिसका मतलब है कि छोटे शहरों में भी कंपनी की पहुंच काफी मजबूत हुई है. मीशो ने पिछले कुछ समय में अपने खर्चों में कटौती की है. कंपनी तकनीकी पहलुओं पर खर्च सालाना 60 प्रतिशत कम करने में कामयाब रही है. इससे उसका बिजनेस ऑपरेशन और मजबूत हो गया है. कंपनी ज्यादा पूंजी निवेश करने के बजाय आपूर्ति ढांचे पर खास जोर देती है. यह रणनीति उसके लिए कारगर साबित हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago