होम / बिजनेस / मुश्किल में मस्क: बड़ी संख्या में Twitter कर्मचारियों ने उठाया ये कदम, ऑफिस पर लग गए ताले!

मुश्किल में मस्क: बड़ी संख्या में Twitter कर्मचारियों ने उठाया ये कदम, ऑफिस पर लग गए ताले!

ट्विटर ने अपने कई ऑफिस अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं और बैज एक्सेस को भी निलंबित कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर को बेहतर बनाने के नाम पर चौंकाने वाले फैसले ले रहे ईलॉन मस्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनके तुगलकी फरमानों से परेशान होकर ट्विटर के 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विटर के कर्मचारियों को एक Google फॉर्म देकर पूछा गया था कि वे तीन महीनों का वेतन लेकर इस्तीफा देना चाहते हैं या कड़ी मेहनत के लिए तैयार हैं? इस पर 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस्तीफा देने का विकल्प चुना. 

इस वजह से दफ्तर बंद 
बड़ी संख्या में इस्तीफों के चलते ट्विटर को अपने कई ऑफिस बंद करने पड़े हैं. Platformer के मैनेजिंग एडिटर ज़ोए शिफर का कहना है कि ट्विटर ने अपने सभी ऑफिस अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं और बैज एक्सेस को भी निलंबित कर दिया है. उनके अनुसार, मस्क और ट्विटर प्रबंधन को इस बात का डर है कि नाराज कर्मचारी दफ्तर में तोड़फोड़ कर सकते हैं. इसलिए फिलहाल उन्हें बंद कर दिया गया है. ट्विटर के ऑफिस 21 नवंबर को फिर से खोले जाएंगे. 

सुनाए कई फरमान
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से ईलॉन मस्क कई ऐसे फरमान सुना चुके हैं, जिन पर अमल करना मौजूदा कर्मचारियों के लिए मुश्किल है. मस्क ने वर्क फ्रॉम होम खत्म कर दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कर्मचारियों को ज्यादा देर तक काम करना पड़ेगा, कठिन हालातों के लिए तैयार रहना होगा और जो इससे इनकार करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. मस्क ने पैसा बचाने के नाम पर ट्विटर कर्मचारियों को मिलने वाला लंच भी बंद कर दिया है. उनकी पॉलिसी से कर्मचारी इस तरह से खौफजदा हैं कि वे रात में भी दफ्तर में ही सो रहे हैं.  

2.0 का हिस्सा नहीं बनना
गुरुवार को मस्क ने कर्मचारियों को Google फॉर्म भेजकर पूछा था कि क्या वे उनकी शर्तों पर काम करने को तैयार हैं, या फिर वह इस्तीफा देना चाहते हैं. इस पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इस्तीफे का विकल्प चुना. उनका कहना है कि मस्क के अधीन काम करना उनके लिए संभव नहीं है, वे ट्विटर 2.0 का हिस्सा नहीं बनना चाहते. बता दें कि इससे पहले कई बड़ी कंपनियों ने ट्विटर से नाता तोड़ लिया है. इन कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देने पर रोक लगा दी है, जो मस्क के लिए बड़ा झटका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago