होम / बिजनेस / मार्च का Trade Data हुआ जारी, चीन को सिखाया सबक-रूस को हुआ फायदा
मार्च का Trade Data हुआ जारी, चीन को सिखाया सबक-रूस को हुआ फायदा
भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार चीन और अमेरिका से हमारे इंपोर्ट में कमी आई है जबकि कई रूस के साथ हमारे कारोबार में जबर्दस्त इजाफा हुआ है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारत सरकार के कॉमर्स मंत्रालय ने मार्च महीने का ट्रेड डाटा जारी कर दिया है. सरकार के द्वारा जारी ट्रेड डाटा में जहां एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है वहीं दूसरी ओर देश के लिए अच्छी खबर ये आई है कि चीन से देश का इंपोर्ट कम हुआ है. सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चीन से होने वाले हमारे व्यापार के शेयर में कमी आई है. 2021-22 में ये शेयर 15.43 प्रतिशत था तो इस साल 13.79 प्रतिशत रह गई है. वहीं भारत के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है. ये 770.18 बिलियन डॉलर को पार कर गया है.
कितना रहा देश का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट
कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के आयात-निर्यात में बढ़ोतरी हुई है. देश के कुल एक्सपोर्ट की बात करें तो पिछले साल ये 676.53 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल ये 770.18 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसमें 13.84 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है. इसी तरह से अगर इंपोर्ट की बात करें तो इसमें भी बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले साल ये 760.06 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल 892.18 बिलियन डॉलर रहा है. इसमें 17.36 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. वहीं ट्रेड घाटे की बात करें तो पिछले साल ये 83.53 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल ये 122 बिलियन डॉलर तक जा पहुंचा है.
चीन से कम हुआ आयात
सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में जो सबसे विशेष बात ये है कि पिछले साल हमारे देश में जितना भी सामान इंपोर्ट किया गया था उसमें 15.43 प्रतिशत शेयर चीन से आने वाले सामान का था जबकि इस साल यानी कि वर्ष 2022-23 में ये 13.79 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. लेकिन वहीं अगर इसे डॉलर के फिगर में देखें तो ये पिछले साल 94.57 बिलियन डॉलर था जबकि इस साल ये बढ़कर 98.51 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. वहीं भारत का अमेरिका से भी इंपोर्ट कम हुआ है. ये पिछले साल 7.07 प्रतिशत था इसी तरह इस साल ये 7.03 प्रतिशत तक रहा है. जबकि रशिया से इंपोर्ट में जबर्दस्त इजाफा हुआ है. पिछले साल ये 1.61 प्रतिशत था जबकि इस साल ये 6.49 प्रतिशत तक जा पहुंचा है.
किन कमोडिटीज में हुई है कमी
सरकार ने जो आंकड़े जारी किए है उसके अनुसार पेट्रोलियम और क्रूड में इंपोर्ट पिछले साल कम था जबकि इस साल इसमें बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह से इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, गोल्ड, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल में कमी हुई है. जबकि ट्रांसपोर्ट में, ऑयरन स्टील में, कोल, कोक और दूसरी चीजों में भी बढ़ोतरी हुई है.
टैग्स