होम / बिजनेस / Stock Market: Mankind Pharma ने किया मालामाल, अब आगे क्या हो रणनीति?

Stock Market: Mankind Pharma ने किया मालामाल, अब आगे क्या हो रणनीति?

मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 25 अप्रैल को खुला था और 27 अप्रैल को बंद हो गया था. इस IPO का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंडोम (Condom) बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने निवेशकों को खुश कर दिया है. कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वालों की झोली भर गई है. मैनकाइंड फार्मा के शेयरों की मंगलवार यानी आज स्टॉक एक्सचेजों पर लिस्टिंग हुई है. कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 20% से ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं और लिस्टिंग के बाद भी तेजी देखने को मिली है. 

प्रति शेयर इतना मुनाफा
मैनकाइंड फार्मा के IPO के लिए प्राइज बैंड 1026 से 1080 रुपए प्रति शेयर था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 20.4 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1300 रुपए पर लिस्ट हुआ. शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर BSE पर 3.08% या 40 रुपए की बढ़त के साथ 1340 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. इस तरह आईपीओ में पैसा लगाने वालों ने प्रति शेयर 260 रुपए का मुनाफा कमा लिया. कंडोम और कई दूसरे मेडिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा का IPO सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 15.32 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था.

25 अप्रैल को खुला था IPO
कंपनी का आईपीओ 25 अप्रैल को खुला था और 27 अप्रैल को बंद हो गया था. इस IPO का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. मैनकाइंड फार्मा देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है. बता दें कि इस साल कई कंपनियों के आईपीओ आने हैं. पिछले साल आए कई IPOs निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे, लेकिन इस साल स्थिति अच्छी बने रहने की उम्मीद है. मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ हिट साबित हुआ है और कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद भी ऊपर की तरफ बढ़ रहा है. 

अब क्या करना चाहिए?
ऐसे में अब एक सवाल यह उठता है कि निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? उन्हें मुनाफा लेकर बाहर हो जाना चाहिए या मुनाफा और बढ़ने की आस में कंपनी के शेयरों को होल्ड करना चाहिए? एक मीडिया रिपोर्ट में GCL Broking के सीईओ रवि सिंघल के हवाले से बताया गया है कि 1200 के स्टॉप लॉस के साथ इस शेयर को होल्ड करना चाहिए. इसके जल्द ही 1440 रुपए का आंकड़ा पार करने की संभावना है. ऐसे लोग जो मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ में पैसा लगाने से चूक गए थे या जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुए हैं, उन्हें इसे 1240 से 1250 के लेवल पर आते ही खरीद लेना चाहिए.

आगे भी बढ़त की संभावना 
इसी तरह, Motilal Oswal में इक्विटी स्ट्रैटेजी के प्रमुख हेमांग जानी को भी लगता है कि मैनकाइंड फार्मा का शेयर अभी और ऊपर जाएगा. उन्होंने कहा कि अच्छा फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड, घरेलू फोकस और व्यापक नेटवर्क के चलते मैनकाइंड के अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की संभावना है. गौरतलब है कि मैनकाइंड फार्मा कंडोम, प्रेग्नेंसी डिटेक्शन और इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव्स सहित कई तरह की दवाइयां बनाती है. कंपनी की देशभर में 25 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

14 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

14 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago