होम / बिजनेस / मैनकाइंड फार्मा का मास्टर स्ट्रोक, इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदी

मैनकाइंड फार्मा का मास्टर स्ट्रोक, इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदी

जानिए, मैनकाइंड फार्मा मुख्य रूप से किन प्रोडक्ट्स को बेचती है और उपकर्मा आयुर्वेद का क्या काम है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मैनकाइंड फार्मा ने सोमवार को अपनी एक सहायक कंपनी के माध्यम से उपकर्मा आयुर्वेद में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है. इस हिस्सेदारी के लिए कितने अमाउंट पर डील हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. हिस्सेदारी अधिग्रहण के बाद उपकर्मा आयुर्वेद अपने प्रोडक्ट को और व्यापक बनाने और मैनकाइंड के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेगा. कंपनी मुख्य रूप से आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पादों का विकास, निर्माण और बिक्री करती है.

4 करोड़ का OFS
क्रिसकैपिटल-समर्थित फार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा सितंबर में मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के साथ अपने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने के कुछ ही समय बाद यह हिस्सेदारी खरीदी गई, जिसमें 4 करोड़ का OFS (बिक्री के लिए प्रस्ताव) शामिल था.

ऑपरेशनल रेवेन्यू में 25 प्रतिशत की ग्रोथ
मैनकाइंड फार्मा ने फरवरी में हैवेल्स ब्रैंड के मालिक QRG ग्रुप के फैमिली ऑफिसेज के साथ मिलकर रक्षा स्टार्टअप NewSpace Research & Technologies Pvt Ltd में 21 मिलियन डॉलर के बड़े फंडिंग राउंड में निवेश किया. 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में, कंपनी ने 7,781.56 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है. FY21 में, इसने 1,452.96 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था.

मैनकाइंड की स्थापना 1991 में हुई थी
इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अगले 2-3 वर्षों में 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ मैनकाइंड एग्रीटेक की स्थापना करके एग्रीटेक स्पेस में प्रवेश की घोषणा की. मैनकाइंड की स्थापना 1991 में हुई थी और यह विभिन्न कंज्यूमर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स जैसे- आपातकालीन गर्भनिरोधक अनवांटेड 72, मैनफोर्स कंडोम, प्रेगा-न्यूज, गैस-ओ-फास्ट आयुर्वेदिक एंटासिड्स और स्किन ऑइंटमेंट एकनेस्टार बनाती है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आकाश हेल्थकेयर ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशिया मेड सेंटर को इस महीने की शुरुआत में 4 मिलियन डॉलर में खरीदा था, क्योंकि उज्बेकिस्तान से एडवांस्ड ट्रीटमेंट के लिए भारत आने वाले चिकित्सा पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई थी.

VIDEO : UP के मंत्री ने बताया: क्यों मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं योगी सरकार को पसंद


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

15 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

16 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

19 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

19 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

19 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

16 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

19 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

15 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

18 hours ago