होम / बिजनेस / इस कंपनी को मिला 400 करोड़ का ऑर्डर, खबर आम होते ही शेयर बने रॉकेट

इस कंपनी को मिला 400 करोड़ का ऑर्डर, खबर आम होते ही शेयर बने रॉकेट

मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में अपने निवेशकों को 6.38% का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में आजकल एक कंपनी के शेयर की काफी चर्चा है. इस कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 1100 करोड़ रुपए है और उसके खाते में 1600 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं. हाल ही में उसे 400 करोड़ रुपए का एक ऑर्डर और मिला है. अब जब कंपनी की ऑर्डरबुक इतनी मजबूत हो, तो उसके शेयरों का रॉकेट बनना लाजमी है. हम बात कर रहे हैं Man Industries की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को 400 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. जबकि 1600 करोड़ रुपए के ऑर्डर उसे अगले छह महीनों में पूरे करने हैं. 

अब तक दिया इतना रिटर्न
Man Industries को नया ऑर्डर मिलने के खबर आम होते ही उसके शेयरों में तेजी दर्ज की गई है. आज (3 अक्टूबर) गिरावट वाले बाजार में भी कंपनी के शेयर 4.21% की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास कंपनी के शेयर BSE पर 193.90 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर इसमें कुछ नरमी आई और भाव खिसककर 194.30 रुपए हो गया. पिछले 5 दिनों में Man Industries के शेयर 6.38% ऊपर चढ़ चुके हैं. जबकि छह महीनों में इसने अपनी निवेशकों को 108.59% का रिटर्न दिया है. 

क्या करती है कंपनी?
कंपनी ने अगस्त में 2 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. कंपनी के मुताबिक, उसे 1600 करोड़ रुपए के ऑर्डर अगले 6 महीने में पूरा होने की उम्मीद है. Man Industries Ltd की स्थापना 1970 में मनसुखानी परिवार द्वारा की गई थी. 1988 में कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार किया. वैसे तो कंपनी का प्रमुख बिजनेस पाइप बनाना है. लेकिन कार्बन स्टील पाइप बनाने के अलावा कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल्टी मैन्युफैक्चरिंग से भी जुड़ी है. इसके अलावा, कंपनी ट्रेडिंग भी करती है. कंपनी द्वारा निर्मित कार्बन स्टील पाइप का इस्तेमाल Oil एवं Gas, Petrochemicals, Water, Dredging और Fertilizers जैसी इंडस्ट्रीज में होता है.

कैसी है वित्तीय सेहत?
Man Industries में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.69 प्रतिशत है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 29.61 फीसदी हिस्सा गिरवी रहा हुआ है. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो जून 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड ने 11.88 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 10.50 करोड़ रुपए से 13 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने इस दौरान 464 करोड़ रुपए का रिवेन्यु अर्जित किया, जबकि जून 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 495 करोड़ था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

1 hour ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.