होम / बिजनेस / अब इस देश से भारतीयों के VISA को लेकर आई बड़ी खबर, आपके लिए जानना है जरूरी

अब इस देश से भारतीयों के VISA को लेकर आई बड़ी खबर, आपके लिए जानना है जरूरी

भारतीयों को वीजा जारी करने को लेकर थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब मलेशिया की सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बड़ी संख्या में भारतीय टूरिस्ट (Indian Tourists) विदेश घूमने जाते हैं. विदेश यात्रा के समय कई बार वीजा (Visa) को लेकर मशक्कत करनी पड़ती है. हालांकि, कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने भारतीयों के लिए वीजा को लेकर अपने नियमों को बेहद आसान बनाया हुआ है. इस लिस्ट में अब मलेशिया (Malaysia) का नाम भी जुड़ गया है. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर 2023 से भारत के नागरिकों को एंट्री वीजा की जरूरत नहीं होगी. यानी मलेशिया जाने वाले भारतीयों को अब वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी. इंडियंस 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा फ्री रह पाएंगे.

इसलिए लिया फैसला
दरअसल, मलेशिया अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहता है. मलेशिया में हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर में टूरिस्ट पहुंचते हैं, लेकिन भारत और चीन के पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मलेशियाई सरकार ने यह फैसला लिया है. एक दिसंबर से भारत के साथ-साथ चीन के नागरिकों को भी मलेशिया जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारतीय नागरिक मलेशिया में 30 दिनों तक वीजा मुक्त रह सकते हैं, यह सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के अधीन होगा. 

ये देश भी दे चुके हैं सुविधा
इससे पहले थाईलैंड (Thailand) और श्रीलंका (Sri Lanka) भी भरतीयों को यह सुविधा दे चुके हैं. पिछले महीने थाईलैंड ने घोषणा की थी कि 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए भारत और ताइवान के पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी. इसी तरह, श्रीलंका की कैबिनेट ने हाल ही में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 मार्च 2024 तक भारत के साथ-साथ चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के लोगों को Free Visa जारी करने की मंजूरी दी है. वहीं, वियतनाम भी भारत के ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू करने जा रहा है. फिलहाल फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन जैसे देशों के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में जा सकते हैं. 

ये हैं हमारे हॉट डेस्टिनेशन
भारतीय पर्यटक हर साल बड़ी संख्या में विदेशों की यात्रा करते हैं. उनके पसंदीदा डेस्टिनेशन में USE, USA, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया जैसे देश शामिल हैं. थाईलैंड की बात करें, तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी-अक्टूबर के बीच थाईलैंड में 2.2 करोड़ पर्यटक आए. इनमें से करीब दस लाख रूसी पर्यटक थे, जबकि 12 लाख भारतीय. 2.2 करोड़ पर्यटक से थाईलैंड को 25.67 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.1 लाख करोड़ रुपए का रिवेन्यु मिला था. वहीं, मलेशिया को उम्मीद है कि वीजा-फ्री एंट्री उसके यहां आने वाले टूरिस्ट की संख्या में इजाफा होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 minutes ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

1 hour ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

4 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 minutes ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

2 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.