होम / बिजनेस / Mahindra Holidays देवभूमि उत्तराखंड में बनाएगा 1000 करोड़ के रिजोर्ट!
Mahindra Holidays देवभूमि उत्तराखंड में बनाएगा 1000 करोड़ के रिजोर्ट!
महिंद्रा हॉलिडे & रिजोर्ट लिमिटेड (MHRIL) ने 14 सितंबर को उत्तराखंड सरकार के साथ एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
ज्यादातर लोग छुट्टियों में या फिर घूमने के लिए दो ही जगहों का प्लान बनाते हैं. अक्सर लोग या तो हिल स्टेशनों पर छुट्टी मनाने जाते हैं या फिर समुद्र किनारे जाकर कीमती समय बिताना पसंद करते हैं. जब बात हिल स्टेशन और पहाड़ों की आती है तो दिमाग में सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड का ही नाम आता है. अब खबर आ रही है कि महिंद्रा हॉलीडे (Mahindra Holidays) उत्तराखंड में 1000 करोड़ रुपयों की लागत से कई रिजोर्ट बनाने के बारे में विचार कर रहा है.
कंपनी 1000 करोड़ करेगी इन्वेस्ट
महिंद्रा हॉलिडे & रिजोर्ट लिमिटेड (MHRIL) ने 14 सितंबर को उत्तराखंड सरकार के साथ एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. आपको बता दें कि MHRIL, फ्लैगशिप ब्रैंड क्लब महिंद्रा (Club Mahindra) में ही शामिल है और यह उत्तराखंड में 4 से 5 रिजोर्ट का निर्माण करेगी. इन रिजोर्टों के निर्माण के लिए कंपनी लगभग 1000 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगी. महिंद्रा हॉलीडेज (Mahindra Holidays) का लक्ष्य है कि वह उत्तराखंड के लिए एक रणनीतिक पार्टनर बन सके और नए रिजोर्टों के निर्माण और विकास के लिए कंपनी उत्तराखंड सरकार की मदद करेगी.
अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट
कंपनी द्वारा जारी की गई रिलीज में कहा गया है कि MHRIL द्वारा किसी भी राज्य में की गई यह अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट है. इस इन्वेस्टमेंट के साथ MHRIL उत्तराखंड राज्य में अपनी मजबूती को दोगुना मजबूत कर लेगी. आपको बता दें कि क्लब महिंद्रा (Club Mahindra) पहले ही जिम कोर्बेट (Jim Corbett), मसूरी (Mussoorie), कनातल (Kanatal) और बिंसार (Binsar) जैसी जगहों पर रिजोर्ट बना चुका है. इसके साथ ही कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि 2030 तक 5000 से 10,000 रिजोर्टों तक वृद्धि करने के कंपनी के प्लान के अनुरूप ही राज्य में यह इन्वेस्टमेंट की गई है.
क्या चाहती है कंपनी?
महिंद्रा हॉलीडेज (Mahindra Holidays) के CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कविंदर सिंह ने इस मौके पर कहा है कि हमें उत्तराखंड से काफी उम्मीदें हैं और हमारी इन्वेस्टमेंट से न सिर्फ राज्य की क्षमता में हमारा विश्वास बढ़ेगा बल्कि राज्य की इकॉनोमिक वृद्धि की तरफ हमारा योगदान भी बढ़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपने लक्ष्यों और राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ हम हमारे बढ़ते हुए कस्टमर बेस के लिए भी यादगार लम्हे भी बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Zee-Sony Merger में आया नया मोड़, Axis Finance पहुंचा अदालत?
टैग्स