होम / बिजनेस / Cricket World Cup की खुमारी के बीच इस कंपनी के ब्रैंड एंबेसडर बने महेन्‍द्र सिंह धोनी

Cricket World Cup की खुमारी के बीच इस कंपनी के ब्रैंड एंबेसडर बने महेन्‍द्र सिंह धोनी

दरअसल क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के मैच की व्‍यूवरशिप आए दिन लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, उसने भारत को और बड़ा बाजार बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट भारत में लोगों के दिलों में बसता है. यहां हाल ये होता है कि जब क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट होते हैं तो सड़के खाली हो जाती हैं. कोई क्रिकेट की इस दिवानगी को कैसे ही देखे लेकिन कारोबारी कंपनियों के लिए ये मौका होता है अपने प्रोडक्‍ट की सेल को बढ़ाने का. इसी मकसद से चिप्‍स बनाने वाली मल्‍टीनेशनल कंपनी लेज ने महेन्‍द्र सिंह धोनी से हाथ मिलाया है. इस नए अभियान के एड में धोनी मैच देख रहे लोगों के घर पर जाकर ये चेक कर रहे हैं  कि उनके हाथ में लेज का चिप्‍स है या नहीं. 

Lay's ने इस कैंपेन के लिए बनाया ब्रैंड एंबेसडर
देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेज ने एक बार फिर अपने साथ ब्रैंड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है. ब्रैंड एंबेसडर के रूप में दूसरी पारी शुरू करते हुए धोनी लेज के नए कैंपेन 'नो लेज, नो गेम' में नजर आ रहे हैं. इस शानदार पार्टनरशिप के तहत लेज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय अपने कैंपेन 'नो लेज, नो गेम' को भारतीय दर्शकों के लिए लेकर आया है. 

क्‍या है ये पूरा कैंपेन? 
लेज के इस टीवी एड में धोनी घर-घर जाकर यह पता लगाते हुए नजर आते हैं कि घर बैठकर मैच के दौरान लगने वाली हर बाउंड्री, गिरने वाले हर विकेट और मैदान के हर खास पल का आनंद लेते समय फैन्स के पास लेज चिप्स का पैकेट है कि नहीं. जैसे ही धोनी घर का दरवाजा खटखटाते हैं, तो फैन्स के चेहरे पर अलग-अलग तरह के भाव देखने को मिलते हैं. कहीं कोई उत्साहित है, तो कोई आश्चर्यचकित है और कई फैन्स भागकर घर में लेज चिप्स के पैकेट खोज रहे हैं.

इस टीवीसी की खास बात यह है कि इसमें अभिनेताओं को नहीं, बल्कि आम लोगों को लिया गया है. इसमें फैन्‍स जैसे ही धोनी को अचानक अपने दरवाजे पर देखते हैं तो सभी हैरान रह जाते हैं.ऐसे में कई फैन्स बेचैनी से अपने घर में खोजते हैं कि उनके पास लेज है या नहीं, जिनके पास लेज है, उन्हें धोनी के साथ मैच देखने का मौका मिलेगा, और जिनके पास लेज नहीं होगा, उनके हाथ से यह खास मौका निकल जाएगा. 

क्‍या बोलीं पेप्सिको इंडिया की सौम्‍या राठौड़? 
इस कैंपेन के बारे में पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी लीड – पोटैटो चिप्स सौम्या राठौड़ ने कहा, 'लेज ने करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है. सबके पसंदीदा क्रिकेटर एमएस धोनी को एक बार फिर लेज का ब्रैंड एंबेसडर बनाने को लेकर हम उत्साहित हैं. इस कदम से ब्रैंड और क्रिकेट के दीवाने हमारे देश के बीच का जुड़ाव और गहरा होगा. हमें भरोसा है कि इस डायनामिक पार्टनरशिप और 'नो लेज, नो गेम' कैंपेन से उपभोक्ताओं की खुशियों को चार चांद लग जाएंगे, साथ ही लेज चिप्स के साथ मैच देखने का उनका अनुभव और भी खास हो जाएगा. 

क्‍या बोले महेन्‍द्र सिंह धोनी? 
लेज के साथ जुड़ने के बाद क्रिकेटर एमएस धोनी ने कहा, 'मैं एक बार फिर लेज फैमिली का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. घर में बैठकर खेल देखने और लेज चिप्स के बीच बहुत गहरा संबंध है. 'नो लेज, नो गेम' कैंपेन बहुत शानदार तरीके से इस कनेक्शन को दिखाता है. इस खेल से वर्षों से इतनी गहराई से जुड़े होने के कारण मैं इस बात को समझता हूं कि लेज किस तरह से कुछ पलों को और भी खास बना देता है. इसलिए अगली बार जब आप मैच देखने बैठें, तो अपने साथ लेज चिप्स रखना न भूलें और इसके शानदार फ्लेवर्स के साथ मैच का आनंद उठाएं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago