✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र सरकार ने इस दिग्गज कंपनी को दिया बड़ा प्रोजेक्ट, साइबर सुरक्षा पर करेगी काम

महाराष्ट्र सरकार ने इस दिग्गज कंपनी को दिया बड़ा प्रोजेक्ट, साइबर सुरक्षा पर करेगी काम

इस बड़ी टेक फर्म को महाराष्ट्र सरकार ने 800 करोड़ रुपये का साइबर सिक्योरिटी ऑर्डर दिया है, साइबर अपराध की घटनाओं रोकने और जांच में कंपनी मदद करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साइबर क्राइम की रोकथाम और साइबर सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) को साइबर सुरक्षा और डिजिटल जोखिम विश्लेषण केंद्र (Cyber Security and Digital Risk Analysis Center) स्थापित करने के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 800 करोड़ रुपये) का प्रोजेक्ट सौंपा है. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि फोरेंसिक पार्टनर के रूप में KPMG एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी के साथ मिलकर LTTS राज्य को साइबर खतरों के खिलाफ बचाने में मदद करेगा. इससे पब्लिक सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए एडवांस साइबर सिक्योरिटी समाधान मिलेंगे. इस प्रोजेक्ट में एक सोफेस्टिकेटेड साइबर सिक्योरिटी सिस्टम को डिजाइन किया जाएगा.

साइबर घटनाओं पर लगेगा अंकुश

इस प्रोजेक्ट के तहत एआई(AI) और डिजिटल फोरेंसिक(digital forensic) टूल का लाभ उठाकर साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने और जांच में मदद की जाएगी. इसके लिए एक हाई एडवांस, पूरी तरह से सुविधाओं से लैस, साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम रोकथाम केंद्र स्थापित करना शामिल है.

25 से अधिक कमांड सेंटर होंगे स्थापित

LTTS के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्ट अमित चड्ढा ने बताया कि, यह अपनी तरह का पहला सौदा है, जो हमारे लिए सिर्फ एक बिजनेस उपलब्धि से कहीं अधिक है. इस प्रोजेक्ट के तहत 25 से अधिक कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे. साथ ही यह साइबर सिक्योरिटी की बढ़ती गंभीरता और एडवांस डिजिटल सिक्योरिटी में निवेश की आवश्यकता को पहचानने में हमारे अनुभव का लाभ उठाने का एक अवसर है. समाज के बड़े हिस्से के लाभ के लिए ये प्लेटफॉर्म और टूल्स मददगार साबित होंगे. यह सौदा LTTS के लिए हमारे ग्लोबल कस्टमर्स के लिए अपनी पेशकशों को बढ़ाने के लिए मंच तैयार करेगा.”

LTTS और KPMG साथ करेंगे काम

KPMG मुख्य कार्यकारी अधिकारी येज़दी नागपोरेवाला ने LTTS के साथ फोरेंसिक पार्टनर के रूप काम करने पर कहा कि, हम इस प्रथमिक पहल का हिस्सा होने पर वास्तव में गर्व महसूस कर रहे हैं. महाराष्ट्र राज्य साइबर विभाग और LTTS के फोरेंसिक सेवाओं के पार्टनर के रूप में काम करना KPMG के लिए गर्व की बात है और यह हमारा साझी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है कि हम साइबर खतरों को ठीक करने के लिए उन्नत साइबर सुरक्षा समाधान प्रदान करके लोगों की सुरक्षा में साझेदारी कर रहे हैं. 

क्या काम करती है LTTS

लार्सन एंड टूब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ एक भारतीय मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है जो इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट सेवाएं सेवाएँ प्रदान करती है, जिसका मुख्यालय वडोदरा में है. कंपनी ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सिस्टम और सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग, औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट इंजीनियरिंग और मेडिकल इंजीनियरिंग सेवाएं प्रदान करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

18 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

18 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

21 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.