होम / बिजनेस / भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा Lulu Group, अब इस शहर में खोल रहा है मॉल  

भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा Lulu Group, अब इस शहर में खोल रहा है मॉल  

लुलु ग्रुप के चेयरमैन एमए यूसुफ अली भारत पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, उनकी यहां बड़े निवेश की तैयारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दिग्गज लुलू ग्रुप (Lulu Group) भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत हैदराबाद में अपना पहला मॉल खोल रहा है और इसका उद्घाटन 27 सितंबर को होगा. बताया जा रहा है कि ये मॉल करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला है. हैदराबाद भारत का छठा शहर होगा, जहां लुलू समूह ने मॉल खोले हैं. पिछले साल जुलाई में समूह का उत्तर प्रदेश में पहला मॉल लखनऊ में खुला था. 

300 करोड़ आई लागत
मीडिया रिपोर्ट्स में लुलू ग्रुप इंडिया के हवाले से बताया गया है कि हैदराबाद में भव्य लुलू मॉल का उद्घाटन 27 सितंबर को होगा. इस मॉल को पहले मंजीरा मॉल के नाम से जाना जाता था. इसे रिनोवेट और रीब्रॉन्ड किया गया है. ग्रुप ने इस मॉल में करीब 300 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है. लुलू मॉल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड्स के प्रोडक्ट मिलेंगे. इसके अलावा, मॉल में एक अत्याधुनिक पांच-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स, एक मल्टी फूड कोर्ट और विभिन्न मनोरंजन ऑप्शन मौजूद रहेंगे.  

यहां भी हैं कंपनी के मॉल
हैदराबाद भारत का छठा शहर होगा, जहां लुलू समूह ने अपना शॉपिंग मॉल खोला है. इसके पहले ग्रुप कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु, लखनऊ और कोयंबटूर में भी मॉल खोल चुका है. बता दें कि लुलू ग्रुप की भारत को लेकर बड़ी योजना है. समूह यहां अपने विस्तार पर तेजी से काम कर रहा है. समूह अब तक भारत में मॉल्स, होटल्स और फूड प्रॉसेसिंग यूनिट जैसे सेक्टर्स में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश कर चुका है और आने वाले तीन सालों में 10,000 करोड़ रुपए और इन्वेस्ट करने की तैयारी में है. ग्रुप ने अपने निवेश से भारत में 22,000 लोगों को नौकरी दी है, जिसे बढ़ाकर वो 50 हजार करना चाहता है.  

इसलिए भारत पर आया दिल
दरअसल, भारत की तेज रफ्तार से भागती अर्थव्यवस्था, बड़ा बाजार और विदेशी कंपनियों के लिए आसान नियमों ने लुलु ग्रुप जैसे समूहों को यहां विस्तार के लिए आकर्षित किया है. तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है कि भारत पर वैश्विक हालातों का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी. ऐसे में यहां इन्वेस्ट करने वालीं कंपनियों की झोली भरना भी लाजमी है. यही वजह है कि लुलु ग्रुप के चेयरमैन एमए यूसुफ अली (MA Yusuff Ali) भारत पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. ग्रुप अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल (Lulu Mall in Ahmedabad) बना रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में एक और शॉपिंग मॉल (Lulu Mall in Chennai) का निर्माण जारी है. वहीं, नोएडा और तेलंगाना में एक-एक फूड प्रॉसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है.

यहां भी है ग्रुप की नजर
Lulu Group ने नोएडा में भी मॉल खोलने जा रहा है. साथ ही उसकी यहां एक फाइव स्टार होटल खोलने की भी योजना है. कुछ वक्त पहले ही ग्रुप ने नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रुप भारत में 12 शॉपिंग मॉल्स खोलने वाला है. खबर ये भी है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में भी लुलु मॉल खुल सकता है. ग्रुप मॉल, हाइपर मार्केट, फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर आदि में पैसा लगाएगा और 12 नए मॉल खोलेगा.  

क्या करता है लुलु ग्रुप?
लुलु ग्रुप का अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे अधिक कारोबार फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है और इसका बिजनेस अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. इसने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था.

कौन हैं ग्रुप के मालिक?
लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली हैं, जो मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचान नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. यूसुफ लगातार अपना बिज़नेस फैला रहे हैं और लखनऊ मॉल इसी का हिस्सा है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

10 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

10 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

9 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

8 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

12 hours ago