होम / बिजनेस / UAE के Lulu Group को लुभा रहा भारत, इतने हजार करोड़ इन्वेस्टमेंट की तैयारी 

UAE के Lulu Group को लुभा रहा भारत, इतने हजार करोड़ इन्वेस्टमेंट की तैयारी 

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था विदेशी कंपनियों को लुभा रही है. UAE के लुलु ग्रुप ने यहां बड़े निवेश का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का लुलु ग्रुप (Lulu Group) भारत में तेजी से विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा है. लुलु ग्रुप अब तक भारत में मॉल्स, होटल्स और फूड प्रॉसेसिंग यूनिट जैसे सेक्टर्स में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक निवेश कर चुका है और आने वाले तीन सालों में 10,000 करोड़ रुपए और इन्वेस्ट करने की तैयारी में है. इस ग्रुप ने अपने निवेश से भारत में 22,000 लोगों को नौकरी दी है. इस संख्या को बढ़ाकर वो 50 हजार करना चाहता है.  

आकर्षित कर रहा भारत
भारत की तेज रफ्तार से भागती अर्थव्यवस्था, बड़ा बाजार और विदेशी कंपनियों के लिए आसान नियमों ने लुलु ग्रुप जैसे समूहों को यहां विस्तार के लिए आकर्षित किया है. तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है कि भारत पर वैश्विक हालातों का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी. ऐसे में यहां इन्वेस्ट करने वालीं कंपनियों की झोली भरना भी लाजमी है. यही वजह है कि लुलु ग्रुप के चेयरमैन एमए यूसुफ अली (MA Yusuff Ali) भारत पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. ग्रुप अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल (Lulu Mall in Ahmedabad) बना रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में एक और शॉपिंग मॉल (Lulu Mall in Chennai) का निर्माण जारी है. वहीं, नोएडा और तेलंगाना में एक-एक फूड प्रॉसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है. 

ये है ग्रुप की योजना
Lulu Group ने पिछले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश में अपना पहला मॉल लखनऊ में खोला था और नोएडा में भी मॉल खोलने जा रहा है. साथ ही उसकी यहां एक फाइव स्टार होटल खोलने की भी योजना है. कुछ वक्त पहले ही ग्रुप ने नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. MA Yusuff Ali का कहना है कि हैदराबाद में पांच लाख वर्ग फुट में फैले और कुल 300 करोड़ की लागत से निर्मित नए लुलु मॉल का उद्घाटन अगस्त में किया जाएगा. इसके अलावा, समूह की एक आधुनिक मीट प्रॉसेसिंग प्लांट और डेस्टिनेशन मॉल स्थापित करने की भी योजना है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रुप भारत में 12 शॉपिंग मॉल्स खोलने वाला है. खबर ये भी है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में भी लुलु मॉल खुल सकता है. ग्रुप मॉल, हाइपर मार्केट, फूड प्रॉसेसिंग सेक्टर आदि में पैसा लगाएगा और 12 नए मॉल खोलेगा.  

क्या करता है लुलु ग्रुप?
लुलु ग्रुप का अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे अधिक कारोबार फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में लुलु ग्रुप का मुख्यालय है और इसका बिजनेस अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. इसने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था.

कौन हैं ग्रुप के मालिक?
लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली हैं, जो मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचान नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. यूसुफ लगातार अपना बिज़नेस फैला रहे हैं और लखनऊ मॉल इसी का हिस्सा है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

48 minutes ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

56 minutes ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

2 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

2 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें