✕

होम / बिजनेस / L&T फाइनेंस ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कैसी है कंपनी की आर्थिक सेहत

L&T फाइनेंस ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कैसी है कंपनी की आर्थिक सेहत

कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसने अपने अधिकांश लक्ष्य समय से पहले ही पूरे कर लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago


L&T फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा (PAT) 531 करोड़ रहा है. सालाना आधार पर इसमें 103 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने लक्ष्य 2026 के तहत 80 फीसदी से अधिक रिटेल बिक्री के टारगेट को समय से पहले ही हासिल कर लिया है. वहीं, L&T के फाइनेंशियल ऐप PLANET को डाउनलोड करने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है. इसे अब तक 44 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके हैं.

रिटेल बुक में आई मजबूती
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि सभी रिटेल सेग्‍मेंट में मजबूत ग्रोथ के चलते उसका तिमाही रिटेल डिस्बर्समेंट 11,193 करोड़ रुपए रहा. वहीं, कंपनी की होलसेल बुक में सालाना आधार पर 65 फीसदी की कमी आई है, जो लक्ष्य 2026 के तहत टॉप रिटेल फाइनेंस कंपनी बनने के टारगेट के अनुरूप है. जबकि वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही के अंत तक रिटेल बुक सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 64,274 करोड़ रुपए हो गई है. L&T फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के अनुसार, उसके PLANET ऐप ने 44 लाख डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है. यह Fintech@Scale बनने की दिशा में उसके सशक्त प्रयासों को दर्शाता है.

3 साल पहले से टारगेट पूरे
L&T के मुताबिक, सिंगल एंटिटी स्‍ट्रक्‍चर की ओर ले जाने वाली संस्थाओं के प्रस्तावित विलय पर अच्छी प्रगति हो रही है. कंपनी ने अपने लक्ष्य 2026 के अधिकांश टारगेट लगभग 3 साल पहले ही हासिल कर लिए हैं. कंपनी के वित्तीय परिणाम पर एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, दीनानाथ दुभाषी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने जून तिमाही यानी Q1FY24 में ही 82 फीसदी का रिटेल लोन पोर्टफोलियो मिक्स हासिल कर लिया है, जो कि लक्ष्य 2026 के 80 फीसदी के टारगेट से ज्यादा है. वास्तव में, हम अपने लक्ष्य 2026 के अधिकांश टारगेट को लगभग 3 साल पहले ही हासिल करने में सक्षम हुए हैं.

मजबूत नेटवर्क बनाने पर जोर
उन्होंने आगे कहा कि फिनटेक के मोर्चे पर, हमारे कस्टमर-फेसिंग एप्लिकेशन PLANET ने 44 लाख डाउनलोड के आंकड़े को पार कर लिया है. यह ऐप अपने ग्राहकों की अधिकांश जरूरतों को पूरा करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार विकसित हो रहा है. वहीं, कंपनी की तरफ से बताया गया है कि 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान टू-व्हीलर फाइनेंस में सालाना आधार पर 14 फीसदी ग्रोथ के साथ 1726 करोड़ रुपए का डिस्बर्समेंट हासिल हुआ है. कंपनी कई नई पहल के माध्यम से डीलरशिप का एक मजबूत नेटवर्क बनाते हुए कलेक्‍शन बेस्‍ड डिस्बर्समेंट पर फोकस कर रही है. बिजनेस में बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल ग्राहक वर्ग को पूरा करने के लिए 2 नए प्रोडक्ट सेंटम (Centum) और वीआईपी प्रो (VIP Pro) भी लॉन्च किए गए हैं. इसी तरह, हाउसिंग लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में सस्टेनेबल ग्रोथ देखने को मिली है और इसमें 30 जून को समाप्त तिमाही में डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 1299 करोड़ रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

2 days ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

2 days ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

2 days ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

2 days ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

लग्जरी हाउसिंग में गुरुग्राम सबसे आगे, त्योहारी सीजन में घर खरीदारों को लुभा रहे डेवलपर्स

PropEquity के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में गुरुग्राम में आवासीय प्रॉपर्टी की लॉन्च वैल्यू 1.38 लाख करोड़ रुपये रही.

1 hour ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

6 minutes ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

2 hours ago

2047 तक भारत की बंदरगाह क्षमता चार गुना करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने पेश किया रोडमैप

गोयल के मुताबिक, भारत को वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं और बेहतर समुद्री संपर्क व्यवस्था में निवेश करना होगा. इसके साथ ही बंदरगाहों की परिचालन दक्षता बढ़ाना भी जरूरी है.

5 hours ago

भारतीय बाजार में बिकवाली: वॉशिंगटन से नजर हटाएं, 27 अक्टूबर पर दें ध्यान

इजरायल में मतदान, एफएंडओ की एक्सपायरी और जियो का पैसा वापस. भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल में किया गया कारोबार जरूरत से ज्यादा भीड़भाड़ वाला हो गया है और यह तेजी से पलटने वाला है.

5 hours ago