होम / बिजनेस / चुनाव खत्म, महंगाई का मीटर चालू; LPG सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे अब ज्यादा दाम  

चुनाव खत्म, महंगाई का मीटर चालू; LPG सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे अब ज्यादा दाम  

दिसंबर के पहले ही दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ा झटका दिया है. एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही आम जनता को महंगाई का पहला डोज मिल गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिसंबर के पहले ही दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. इस 21 रुपए के इजाफे के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1796.50 रुपए में मिलेगा. बता दें कि इससे पहले 16 नवंबर को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी और 1775.50 रुपए पर पहुंच गया था.

इस तरह पड़ेगा आप पर असर
अपडेटेड रेट्स के बाद कोलकाता में 19 किलो का सिलेंडर अब 1908 रुपए, मुंबई में 1749 और चेन्नई में 1968 रुपए पर मिलेगा. गनीमत की बात ये है कि कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट आदि में होता है. जिसका मतलब है कि इसके दाम बढ़ने से आपके लिए बाहर खाना-पीना सबकुछ महंगा हो जाएगा. महंगाई पहले से ही आम आदमी का बजट बिगाड़े हुए है, ऐसे में यह बढ़ोत्तरी उसे काफी चुभने वाली है. गौर करने वाली बात ये है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है, जब मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में वोट डाले जा चुके हैं. इन राज्यों के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें - पिछले 5 सालों में इतनी तेज दौड़ी महंगाई, जमीन से आसमान पर पहुंच गए इनके दाम

टूट गई जनता की ये उम्मीद
तेल कंपनियों ने इससे पहले एक अक्टूबर और एक नवंबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में 30 अगस्त 2023 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में इसकी कीमत 903 रुपए है. गौरतलब है कि चुनावी मौसम में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में और कमी की उम्मीद की जा रही थी. साथ ही लोगों को आस थी कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी के लिए भी कुछ कदम उठाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से नहीं बदले हैं, जबकि इस दौरान कच्चा तेल कई बार लुढ़क चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

16 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

16 hours ago