होम / बिजनेस / BW MarketingWorld: C2C मार्केटप्लेस में जरूरी है लॉयल्टी!

BW MarketingWorld: C2C मार्केटप्लेस में जरूरी है लॉयल्टी!

एक नए स्टार्टअप के लिए या फिर एक नए ब्रैंड के लिए लॉयल कंज्यूमर्स एक तरह की नई चुनौती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज देश की राजधानी दिल्ली में मार्केटिंग इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं पर गहन रूप से चर्चा करने और इस इंडस्ट्री के विकास का जश्न मनाने के लिए BW बिजनेसवर्ल्ड (BW BusinessWorld) द्वारा ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’ का आयोजन किया गया है. इस दौरान तेजी से बढ़ती इस इंडस्ट्री के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों और लॉयल कंज्यूमर्स की चुनौती के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई. 

नई है मार्केटिंग इंडस्ट्री?
ज्यादातर लोगों द्वारा मार्केटिंग को प्रोडक्ट डेवलपमेंट के एक पहलू के रूप में ही देखा जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय के दौरान मार्केटिंग बहुत तेजी से एक इंडस्ट्री के रूप में उभरी है. इस बारे में अपनी राय रखते हुए हमदर्द की CMO (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) सुमन वर्मा ने कहा कि एक इंडस्ट्री के रूप में मार्केटिंग अभी भी काफी नई है और कुछ क्षेत्रों में तो मार्केटिंग एक इंडस्ट्री के रूप में 2 से 3 साल पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करवा पाई है. 

नए ब्रैंड के लिए लॉयल कंज्यूमर्स हैं चुनौती
पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में स्टार्टअप्स की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ी है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी कंपनी या फिर किसी भी उत्पाद के लिए मार्केटिंग एक बहुत ही जरूरी भूमिका निभाती है क्योंकि मार्केटिंग जहां एक उत्पाद की तरफ कंज्यूमर्स को आकर्षित करती है, वहीं दूसरी तरफ मार्केटिंग कंपनी को मौजूदगी भी दिलवाती है. एक नए स्टार्टअप के लिए या फिर एक नए ब्रैंड के लिए लॉयल कंज्यूमर्स एक तरह की नई चुनौती हैं. 

C2C मार्केटप्लेस में लॉयल्टी है जरूरी
इस विषय पर बात करते हुए नॉइस (Noise) के CMO गौरव मेहता ने कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान एक नया कंज्यूमर बेहविऔर देखने को मिला है और अब कंज्यूमर्स को ज्यादा महत्त्व दिया जाता है. नॉइस से पहले गौरव OLX में कार्यरत थे और इस डिजिटल मार्केटप्लेस के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक C2C मार्केटप्लेस (कंज्यूमर टू कंज्यूमर मार्केटप्लेस) में लॉयल्टी ही सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है. 

लॉयल कंज्यूमर्स हैं सबसे ज्यादा जरूरी
कंज्यूमर्स की लॉयल्टी के बारे में बात करते हुए गौरव मेहता ने आगे कहा कि अलग-अलग बिजनेस मॉडल्स के लिए लॉयल्टी की विभिन्न रणनीतियां काम करती हैं. इसके साथ ही गौरव ने यह भी कहा कि धीरे-धीरे दुनिया डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है और इसके साथ ही कंज्यूमर्स की लॉयल्टी में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. अपनी मार्केटिंग रणनीति को चुनते हुए इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि आपको अपने उत्पादों को अपनी इंडस्ट्री में मौजूद अन्य उत्पादों से अलग भी रखना होता है और इसी विषय पर बात करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के प्रेसिडेंट अजय दांग ने कहा कि हमें एक कदम पीछे लेकर कंज्यूमर के नजरिये को समझ लेना चाहिए. 

कंज्यूमर की जरूरत को समझना है जरूरी
अजय कहते हैं कि कंपनी को कंज्यूमर की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए और खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि वह जो कर रहे हैं वह ऐसा क्यों करना चाहते हैं? किसी भी मार्केटर के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि आपको कंज्यूमर की जरूरतों को समझना चाहिए और जब आप कंज्यूमर की जरूरत और उसके द्वारा लिए जा रहे फैसले को समझने कि कोशिश करते हैं तो इससे आपका ही फायदा होता है और आपका काम आसान होता है.
 
यह भी पढ़ें: ‘Gadar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 300 करोड़ के पार पहुंची फिल्म!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

SEBI ने कर्मचारियों के लिए कड़े किए नियम, नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे पैरवी, निवेश नियम भी बदले

संशोधित नियमों के तहत निवेश, वित्तीय खुलासे, नौकरी बदलने और उपहार स्वीकार करने से जुड़े प्रावधान पहले के मुकाबले अधिक सख्त कर दिए गए हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

इस समझौते के तहत TCS ABB के ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस को AI आधारित तकनीक से आधुनिक बनाएगी.

20 hours ago