✕

होम / बिजनेस / FPI का आईटी और वित्तीय क्षेत्र से उठा भरोसा, ऑटो सेक्टर में ₹2,600 करोड़ का निवेश

FPI का आईटी और वित्तीय क्षेत्र से उठा भरोसा, ऑटो सेक्टर में ₹2,600 करोड़ का निवेश

वित्तीय सेवाओं से 9,800 करोड़ रुपये की निकासी, ऑटोमोबाइल में की खरीदारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगस्त 2025 के दूसरे पखवाड़े में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजारों से कुल 14,020 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. इस बिकवाली का सबसे ज्यादा असर वित्तीय सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर पर पड़ा. प्राइम इन्फोबेस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने सबसे अधिक निकासी वित्तीय सेवाओं से की, जिसकी राशि 9,817 करोड़ रुपये रही.

आईटी और ऊर्जा क्षेत्र भी रहे बिकवाली की चपेट में

वित्तीय सेवाओं के बाद सबसे ज्यादा निकासी आईटी सेक्टर से हुई, जहां से 4,905 करोड़ रुपये निकाले गए. इसके अलावा तेल, गैस व कंज्यूमेबल फ्यूल (2,017 करोड़ रुपये), बिजली (1,708 करोड़ रुपये) और दूरसंचार (1,680 करोड़ रुपये) क्षेत्रों से भी एफपीआई ने पूंजी निकाली.

ऑटो सेक्टर बना एफपीआई की पहली पसंद

इस अवधि में एफपीआई ने जहां एक ओर कई क्षेत्रों से पूंजी निकाली, वहीं दूसरी ओर ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में 2,617 करोड़ रुपये का निवेश किया. विश्लेषकों का मानना है कि यह निवेश मुख्य रूप से जीएसटी दरों के तर्कसंगत किए जाने और उद्योग जगत में सकारात्मक मांग की उम्मीदों के चलते हुआ है.

अन्य सेक्टर्स में भी दिखा एफपीआई का भरोसा

एफपीआई ने सेवाएं (1,967 करोड़ रुपये), रसायन (1,161 करोड़ रुपये), निर्माण सामग्री (785 करोड़ रुपये) और पूंजीगत वस्तुएं (764 करोड़ रुपये) जैसे क्षेत्रों में भी दिलचस्पी दिखाई. इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से बाजार में कुछ हद तक स्थिरता बनी रही.

निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तेजी, जबकि निफ्टी 50 गिरा

एफपीआई के सकारात्मक रुख का असर ऑटो सेक्टर पर साफ नजर आया. अगस्त माह में निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 5.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके विपरीत, बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 1.4% गिरा. बाजार रणनीतिकारों के अनुसार, जीएसटी पुनर्संरचना से वाहन निर्माताओं के लिए मांग और राजस्व में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ी हैं, जिससे इस क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा बढ़ा.

आईटी क्षेत्र पर मंदी की छाया

आईटी क्षेत्र में एफपीआई की बिकवाली के पीछे मुख्य कारण रहे –

1. पहली तिमाही की कमजोर आय
2. वैश्विक अनिश्चितताएं
3. चुनौतीपूर्ण निर्यात परिदृश्य

इन वजहों से निवेशकों ने जोखिम से बचने की रणनीति अपनाते हुए इस सेक्टर से दूरी बनाई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago