✕

होम / बिजनेस / चुनाव के दौरान और उसके बाद किन शेयर में आएगा उछाल, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

चुनाव के दौरान और उसके बाद किन शेयर में आएगा उछाल, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण घटना होगी. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस परिणाम का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन, नई घोषणाओं और पूरे साल की बजट प्रस्तुति के कारण कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जो हमेशा फोकस में रहते हैं. लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम भी पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण घटना होगी और इसका प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. मार्केट के एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे शेयरों का चयन किया है, जिनमें 2024 के चुनावों के दौरान और उसके बाद तेजी बनी रह सकती है. तो आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन से शेयर हैं जो आपको लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मालामाल बना सकते हैं.

किस लोकसभा चुनाव के बाद निफ्टी में आई उछाल? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान निफ्टी इंडेक्स 5 में से 4 बार नीचे आया है. वहीं, 2009 के बाद इसमें सबसे ज्यादा तेजी आई, तब निफ्टी ने 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया था. सबसे कम रिटर्न 2019 में था, जब इंडेक्स 8 प्रतिशत ऊपर था. 2004 में चुनाव से पहले पहले तीन महीनों में निफ्टी 10 प्रतिशत गिर गया था.

क्या है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शेयर का टारगेट प्राइस? 

एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 250 रुपये रखा है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में कई कारणों से वृद्धि होगी, जैसे उसका रक्षा में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना, मजबूत पाइपलाइन और सरकार द्वारा निर्यात पर ध्यान केंद्रित करना, राजस्व बढ़ाने के लिए मजबूत ऑर्डर प्रवाह वृद्धि,  ये सभी कारण इसके शेयर में तेजी लाएंगे. यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के निर्माण से भी जुड़ा है.

एल एंड टी के शेयर में क्यों आएगी तेजी?

लारसेन एंड टुर्बो लिमिटिड (Larsen and Toubro Ltd) इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार चुनाव के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपना फोकस बढ़ाने जा रही है. बजट में सेक्टर के लिए कुछ नई घोषणाएं भी हो सकती हैं. एल एंड टी कंपनी के पास फिलहाल 4.7 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं. यह वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के राजस्व का 3.8 गुना है. एलएंडटी कंस्ट्रक्शन की बिल्डिंग्स और फैक्ट्रीज वर्टिकल ने हाल ही में 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर जीते हैं. मोतीलाल ओसवाल ने एल एंड टी को 4,200 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीदने की सलाह दी है. 

एचएएल को केंद्र सरकार लगातार मिल रहे ऑर्डर  

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (Hindustan Aeronautics Ltd) कंपनी को केंद्र सरकार से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. पिछले हफ्ते इसे रक्षा मंत्रालय से 2,890 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एचएएल के शेयरों का लक्ष्य मूल्य 3,129 रुपये है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि भू-राजनीति और एचएएल में पिछले दशक की तुलना में अधिक विमानों के ऑर्डर और विनिर्माण में तेजी को देखते हुए, उम्मीद है कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत की सैन्य विमान की स्ट्रेंथ में गिरावट आएगी. 

अडानी एंटरप्राइसिस में क्यों आएगी तेजी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले तीन महीनों में अडानी एंटरप्राइसिस के स्टॉक में काफी तेजी आ सकती है. ग्लोबल ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 4,368 रुपये रखा है. इसमें कहा गया है है कि अडानी ने तरलता जोखिम को कम करने, प्रशासन में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कार्रवाई की है.

नोट: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से सलाह जरूर ले लें.  इस खबर को पब्लिश करना सिर्फ खबर के माध्‍यम से जानकारी देना है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

9 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

9 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

14 hours ago