होम / बिजनेस / जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और कर्नाटक के बाद अब Jharkhand में मिला लिथियम का गढ़!

जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और कर्नाटक के बाद अब Jharkhand में मिला लिथियम का गढ़!

देश भर में मौजूद कुल कोयले का 32% हिस्सा भी झारखंड में ही मौजूद है और अब झारखंड में Lithium रिजर्व पाए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपको याद होगा कुछ ही महीनों पहले जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान और कर्नाटक में लिथियम (Lithium) का भंडार मिला था. अब फिलहाल झारखंड (Jharkhand) को लेकर काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान और कर्नाटक के बाद अब झारखंड में भी लिथियम के भंडार मिले हैं. 

झारखंड और मिनरल्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिमी बंगाल जैसे राज्यों से घिरे इस पूर्वी राज्य में पहले से ही यूरेनियम (Uranium), माइका (Mica), बॉक्साईट (Bauxite), ग्रेनाईट (Granite), गोल्ड (Gold), सिल्वर (Silver), ग्रेफाईट (Graphite), मैगनेटाईट (Magnetite), डोलोमाइट (Dolomite), फायरक्ले (Fireclay), क्वार्ट्ज (Quartz), आयरन (Iron) और कॉपर (Copper) जैसे खनिजों के भंडार मिल चुके हैं. इतना ही नहीं देश भर में मौजूद कुल कोयले का 32% हिस्सा इस राज्य में ही मौजूद है.

लिथियम का खेल और चीन
लिथियम (Lithium) को ‘सफेद सोने’ (White Gold) के नाम से भी जाना जाता है. दुनिया भर में इस वक्त इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर जोर दिया जा रहा है और इसीलिए झारखंड (Jharkhand) में मिले इस लिथियम भंडार की अहमियत कहीं ज्यादा बढ़ जाती है. आपको बता दें कि दुनिया भर में केवल कुछ ही देश हैं जिनमें लिथियम के भंडार पाए गए हैं. लिथियम के खनन और इसकी प्रोसेसिंग को लेकर चीन सबसे आगे नजर आता है जबकि चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम रिजर्व मौजूद नहीं है.

भारत के लक्ष्य और Lithium
भारत का लक्ष्य है कि साल 2030 तक नए वाहनों की बिक्री में से 30% हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का हो. इसके साथ ही भारत का लक्ष्य है कि नॉन-फॉसिल फ्यूल से पैदा होने वाली ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाकर 500 गीगावाट कर दिया जाए. लेकिन फिलहाल भारत लिथियम (Lithium) की अपनी जरूरत के लिए अपने पड़ोसी देशों पर निर्भर है. भारतीय लिथियम बैटरी मार्केट भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे में देश को लिथियम के भंडारों की जरूरत पड़ेगी. इन सभी वजहों से भी झारखंड में मिले इस लिथियम भंडार का महत्त्व और ज्यादा बढ़ जाता है.
 
यह भी पढ़ें:  भारतीय इकॉनमी है सबसे आगे? World Bank ने रिपोर्ट में किया ये दावा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

1 hour ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

2 hours ago

बड़ी खबरें

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 minutes ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

1 hour ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.