होम / बिजनेस / Adani ही नहीं इन प्रोफेशनल्स के लिए भी अच्छा नहीं रहा 2023, अब आई एक और बुरी खबर

Adani ही नहीं इन प्रोफेशनल्स के लिए भी अच्छा नहीं रहा 2023, अब आई एक और बुरी खबर

इस साल अब तक कई कंपनियों ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. अब लिंक्डइन से छंटनी की खबर सामने आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2023 केवल गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए ही खराब नहीं गया, नौकरीपेशा लोगों को भी कई बुरी खबरें सुनने को मिली हैं. इस साल अब तक छोटी-बड़ी कई कंपनियों ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. कॉस्ट कटिंग और रीस्ट्रक्चरिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हुए हैं. अब खबर आ रही है कि माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन में भी छंटनी (LinkedIn Layoff) होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी कुल 668 कर्मचारियों को नौकरी पिंक स्लिप थामने जा रही है. 

इन पर गिरेगी गाज
जिन LinkedIn कर्मचारियों को गुडबाय बोला जाने वाला है, उसमें इंजीनियरिंग से लेकर टैलेंट और फाइनेंस टीम से जुड़े एम्प्लॉई शामिल हैं. इस साल यह दूसरी बार है, जब लिंक्डइन ने छंटनी का ऐलान किया है. LinkedIn में करीब 20,000 कर्मचारी हैं. इससे पहले मई में कंपनी ने 716 लोगों को नौकरी से निकाला था. उस वक्त सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीम से सबसे ज्यादा छंटनी हुई थी. LinkedIn के इस ताजा फैसले का असर भारतीय कर्मचारियों पर पड़ेगा या नहीं, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. 

रिवेन्यु ग्रोथ में सुस्ती
यह लोकप्रिय यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन दिनों रिवेन्यु ग्रोथ में सुस्ती का सामना कर रहा है. इसलिए कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों के नाम पेरोल से काटे जा रहे हैं. वैसे, केवल लिंक्डइन ही नहीं, पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए यह साल काफी खराब रहा है. एक रिपोर्ट बताती है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में इस साल की पहली छमाही में ही करीब 1,41,516 कर्मचारियों की नौकरी गई है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 6,000. अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2023 नौकरीपेशा लोगों के लिए कैसा जा रहा है. 

कैसे होती है कमाई?
लिंक्डइन के इनकम मॉडल की बात करें, तो कंपनी की मुख्य कमाई विज्ञापनों और सब्सक्रिप्शन से होती है. लिंक्डइन अपने प्लेटफॉर्म के जरिए हायर करने के लिए प्रोफेशनल्स की तलाश कर रही कंपनियों से रिक्रूटिंग के विज्ञापन लेती हैं. साथ ही नौकरी तलश रहे प्रोफेशनल्स को सब्सक्रिप्शन प्लान बेचती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में, लिंक्डइन का रिवेन्यु सालाना आधार पर 5% बढ़ा, लेकिन इसकी पिछली तिमाही में रिवेन्यु में 10% की दर से बढ़ोत्तरी हुई थी. माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि हायरिंग में कमी और विज्ञापन खर्च में गिरावट से लिंक्डइन के रिवेन्यु पर असर पड़ा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

6 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

12 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

12 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

8 hours ago