होम / बिजनेस / LIC ने उठाया ऐसा कदम, एकदम से झोली में आ गए 20,000 करोड़; जानें क्या है मामला
LIC ने उठाया ऐसा कदम, एकदम से झोली में आ गए 20,000 करोड़; जानें क्या है मामला
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाते हुए उनके काफी शेयर बेच दिए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 105 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. सरल शब्दों में कहें तो LIC ने इन कंपनियों ने काफी शेयर बेच दिए हैं. LIC घरेलू इक्विटी मार्केट में सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक है, ऐसे में उस पर हर निवेशक की नजर रहती है. बीमा कंपनी को अपनी हिस्सेदारी वाली टॉप 10 कंपनियों के शेयर बेचकर ही करीब 20,000 करोड़ रुपए मिल गए हैं. LIC ने जिन कंपनियों के शेयर बेचे हैं, उसमें देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का भी नाम है.
मारुति के इतने शेयर बेचे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LIC ने सितंबर तिमाही में मारुति में अपनी हिस्सेदारी 4.86 फीसदी से घटाकर 3.43 फीसदी कर ली है. इसके लिए उसने मारुति के 43.2 लाख शेयर बेचे हैं और इससे LIC को 3,814 करोड़ रुपए मिले हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पिछहे छह महीने में मारुति के शेयरों में 26 फीसदी से अधिक तेजी आई है. यानी LIC ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाने के बाद मारुति में अपनी हिस्सेदारी घटा ली है.
शेयरों में आई रही तेजी
सेमीकंडक्टर चिप का संकट दूर होने और डिमांड में तेजी से मारुति सुजुकी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. सितंबर तिमाही में मारुति का नेट प्रॉफिट चार 4 गुना इजाफे के साथ 2062 करोड़ रुपए रहा. वहीं, कंपनी का रिवेन्यू भी 46 फीसदी बढ़कर 29,930.80 करोड़ रुपए पहुंच गया. मारुति के बाद LIC ने सबसे ज्यादा शेयर सरकारी कंपनी पावरग्रिड के बेचे हैं. एलआईसी ने सितंबर तिमाही में इस कंपनी के 2452 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. बता दें कि बीते 6 महीनों में PowerGrid के शेयरों में 8 फीसदी से अधिक गिरावट आई है.
इन कंपनियों में भी घटाई हिस्सेदारी
NTPC में भी LIC ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है. NTPC के शेयरों में इस साल अब तक 35% तेजी देखने को मिली है. LIC ने मुनाफा कमाते हुए इसमें अपनी हिस्सेदारी 9.97 फीसदी से घटाकर 8.61 फीसदी कर ली है. इन शेयरों की बिक्री से LIC की झोली में 2,066 करोड़ रुपए आए हैं. इसी तरह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने सितंबर तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, HAL, सीमन्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और बजाज ऑटो के शेयर भी बेचे हैं.
टैग्स