✕

होम / बिजनेस / LIC को मिला 101.95 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

LIC को मिला 101.95 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला?

LIC ने नियामकीय सूचना में कहा है कि टैक्स अधिकारियों ने उन्हें 5 फाइनेंशियल ईयर्स के लिए कम जीएसटी का भुगतान करने के लिए लगभग 101.95 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को टैक्स अधिकारियों से कम जीएसटी (GST) भुगतान को लेकर 101.95 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है. इस नोटिस का असर कंपनी के शेयरों पर दिखा, जो शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 837.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में LIC के शेयरों में गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं. तो आइए जानते हैं एलआईसी ने इस नोटिस को लेकर क्या कहा है और नोटिक का उसके शेयर पर क्या असर पड़ा है? 

कंपनी आदेश के खिलाफ करेगी अपील

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को टैक्स अधिकारियों से एक बड़ी चेतावनी मिली है. दरअसल, मंगलवार को एलआईसी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी को कई राज्यों के लिए ब्याज और जुर्माने का एक पत्र या मांग आदेश प्राप्त हुआ है. इसमें कहा गया है कि डिमांड नोटिस वित्त वर्ष 2017-18 और वित्त वर्ष 2021-22 के बीच के पांच वित्त वर्षों से संबंधित है. इस मांग का वित्तीय प्रभाव, जीएसटी, ब्याज और जुर्माने की सीमा तक है. कंपनी के वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसके अलावा, LIC ने बताया कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करने का अधिकार रखती है और इसे ठाणे के आयुक्त (अपील) के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है.

कैसा है शेयर का प्रदर्शन?

इस नोटिस के बाद, LIC के शेयरों पर असर देखा गया है. बुधवार को खबर लिखने तक एलआईसी के शेयर 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 843.75 रुपये पर कारोबार करते दिखे. हालांकि, LIC के शेयर पिछले 6 महीनों में करीब 25 प्रतिशत गिर चुके हैं, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ है. वर्तमान में, LIC का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से लगभग 400 रुपये नीचे है और अपने लो से भी 28.70 रुपये ऊपर ट्रेड कर रहा है. कंपनी के इस घटनाक्रम के बाद, निवेशकों को अपनी निवेश रणनीति पर फिर से विचार करने की सलाह दी जा रही है. LIC के शेयरों में गिरावट ने पिछले एक साल में 16 प्रतिशत से अधिक का निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि इस साल अब तक यह 6.99 प्रतिशत टूट चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

17 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

19 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

20 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

21 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

38 minutes ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 minutes ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 minutes ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

19 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

17 hours ago