होम / बिजनेस / Adani के शेयरों में तेजी से LIC के भी आए 'अच्छे दिन', इतने करोड़ का प्रॉफिट 

Adani के शेयरों में तेजी से LIC के भी आए 'अच्छे दिन', इतने करोड़ का प्रॉफिट 

अडानी समूह के शेयरों में तेजी से अब LIC के भी अच्छे दिन लौट आए हैं. शुक्रवार 2 मार्च को बाजार बंद होने पर एलआईसी के निवेश की वैल्यू बढ़कर 39,068.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में भारी गिरावट को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. इसकी वजह थी, LIC का अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश. अडानी समूह की शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं. LIC ने इनमें से 7 कंपनियों में निवेश किया हुआ है. इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से LIC को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन अब 'नुकसान' पुराने दिनों की बात हो गया है. क्योंकि अडानी के शेयरों में तेजी का दौर लौट आया है और इसी के साथ LIC के नुकसान की भरपाई हो गई है.

कितना है LIC का निवेश?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LIC की अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 1.28 फीसदी और अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (Adani Ports & SEZ) में 9.14 प्रतिशत तक हिस्सेदारी है. इसके अलावा, ग्रुप की 5 अन्य कंपनियों में भी LIC का पैसा लगा हुआ है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था. इसके चलते अडानी समूह में LIC के निवेश की वैल्यू काफी कम हो गई थी. LIC ने अडानी ग्रुप में बीते कुछ सालों में करीब 30,127 करोड़ रुपए का निवेश किया है. बीते 24 फरवरी को इसकी वैल्यू घटकर 29,893.13 करोड़ रुपए रह गई थी. 

अब कितना हुआ फायदा?
हालांकि, अडानी समूह के शेयरों में तेजी से अब LIC के भी अच्छे दिन लौट आए हैं. शुक्रवार 2 मार्च को बाजार बंद होने पर एलआईसी के निवेश की वैल्यू बढ़कर 39,068.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी. इस तरह LIC को अडानी समूह के कंपनियों में पर फिलहाल लगभग 9,000 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है. गौरतलब है कि LIC के अडानी समूह में निवेश पर सवाल उठे थे. आशंका व्यक्त की जा रही थी कि LIC को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन अडानी की कंपनियों में तेजी के साथ ये आशंका फिलहाल के लिए दूर हो गई है.

रिकवरी मोड में शेयर
वहीं, अडानी समूह की कोशिशें रंग ला रही हैं. समूह पहले से ही कहता आ रहा है कि उसके पास पर्याप्त कैश है. विदेशों में तीन दिवसीय रोड शो के माध्यम से समूह ने निवेशकों को यही समझाने की कोशिश की और इसका असर शेयर बाजार में समूह की कंपनियों के शेयरों पर नजर आया. अडानी की कंपनियों के शेयर तेजी से रिकवरी मोड में आ गए हैं. जिस तरह से इनकी रफ्तार दिखाई दे रही है, यदि वो बरकरार रहती है तो पिछले एक महीने की गिरावट से बाहर निकलने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

14 minutes ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago