✕

होम / बिजनेस / दुनिया के सबसे मजबूत इंश्‍योरेंस ब्रैंड ने नहीं चुकाया पूरा टैक्स, मिल गया डिमांड नोटिस

दुनिया के सबसे मजबूत इंश्‍योरेंस ब्रैंड ने नहीं चुकाया पूरा टैक्स, मिल गया डिमांड नोटिस

LIC को 2017-18 के लिए माल एवं सेवा कर (GST) के कम पेमेंट के लिए लगभग 39.39 लाख रुपए का डिमांड नोटिस मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) दुनिया का सबसे मजबूत इंश्‍योरेंस ब्रैंड बन गई है. ब्रैंड फाइनेंस इंश्योरेंस 100, 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी का ब्रैंड मूल्य 9.8 अरब अमेरिकी डॉलर बना हुआ है. एलआईसी के बाद इस लिस्ट में कैथे लाइफ इंश्योरेंस को दूसरे सबसे मजबूत ब्रैंड के रूप में दर्शाया गया है. कैथे लाइफ इंश्योरेंस का ब्रांड मूल्य नौ फीसदी बढ़कर 4.9 अरब डॉलर हो गया है. इसके बाद NRMA इंश्योरेंस का नाम है, जिसका बैंड मूल्य 82 फीसदी बढ़कर 1.3 अरब डॉलर हो गया है. इस बीच, LIC को कम टैक्स चुकाने के लिए नोटिस मिला है. 

LIC ने दायर की अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के सबसे मजबूत बीमा ब्रैंड LIC को कम जीएसटी चुकाने के लिए लगभग 39.39 लाख रुपए का डिमांड नोटिस भेजा गया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 2017-18 के लिए माल एवं सेवा कर (GST) के कम पेमेंट के लिए लगभग 39.39 लाख रुपए का डिमांड नोटिस मिला है. LIC की तरफ से बताया गया है कि उसे केंद्रीय जीएसटी, गांधीनगर के अतिरिक्त आयुक्त से ब्याज और जुर्माने के लिए एक संचार/मांग आदेश प्राप्त हुआ है. एलआईसी ने नोटिस के खिलाफ अपील दायर की है.

ये भी पढ़ें - बाजार की जुबां पर बस यही तराना...ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा, आज इन शेयरों पर रखें नजर

चीन का दबदबा है कायम
वहीं, ब्रैंड फाइनेंस इंश्योरेंस की लिस्ट की बात करें, तो चीन के बीमा ब्रैंड ने ग्‍लोबल रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए रखा है. उसकी कंपनी 'पिंग एन' ब्रैंड मूल्य में चार फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 33.6 अरब डॉलर के साथ अग्रणी है. इसके बाद चाइना लाइफ इंश्योरेंस का नंबर आता है. एलआईसी इंडिया ने वित्त वर्ष 2022-23 में 39,090 करोड़ रुपए का उच्चतम पहले वर्ष का प्रीमियम संग्रह हासिल किया, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने 15,197 करोड़ और 10,970 करोड़ रुपए का नया प्रीमियम संग्रह हासिल किया.  

ऐसा है स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन
LIC के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो कंपनी के शेयर कल करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 899.95 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 1.45% की गिरावट आई है. हालांकि, इस साल अब तक यह 4.80% ऊपर भी चढ़ा है. LIC स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 1,175 रुपए है. इस लिहाज से देखें, तो अभी इसे काफी लंबा सफर तय करना है. बाजार मूल्यांकन में LIC ने एसबीआई को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे मूल्यवान भारतीय सूचीबद्ध कंपनी के रूप में अपनी पोजीशन फिर से हासिल कर ली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

11 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

11 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

14 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

12 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

16 hours ago