✕

होम / बिजनेस / LIC ने JFS में खरीदे इतने शेयर, जानिए क्या है पूरा मामला?

LIC ने JFS में खरीदे इतने शेयर, जानिए क्या है पूरा मामला?

भारत सरकार की बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम द्वारा जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) में 6.660% की शेयरहोल्डिंग प्राप्त की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में जिओ फाइनेंशियल लिमिटेड (JFSL) ने शेयर मार्केट में अपनी शुरुआत की थी. जहां शुरूआती तौर पर पहले कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला, वहीं कुछ ही समय के अंदर प्रॉफिट कमाने के दबाव में आकर कंपनी के शेयर नीचे जा गिरे और 5% के लोअर सर्किट पर इन्हें लॉक कर दिया गया था. अब LIC ने JFS के कुछ शेयरों की खरीदारी की है. 

LIC ने खरीदे इतने शेयर
हाल ही में खबर आ रही है कि भारत सरकार की बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) द्वारा जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) में 6.660% की शेयरहोल्डिंग प्राप्त की गई है. LIC ने खुद घोषणा कर मीडिया के साथ यह जानकारी साझा की है. इसके साथ ही LIC ने यह भी बताया कि जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदे गए हिस्से की कीमत RIL से अलग होने से पहले कंपनी की कीमत का 4.68% है. 

JFSL के शेयरों की लिस्टिंग
कल यानी सोमवार को JFSL के शेयरों को लिस्ट किया गया था और इसके लिए 261.85 रूपए प्रति शेयर का ‘डिस्कवरी प्राइस’ तय किया गया था. आपको यह भी बता दें कि आने वाले 10 कारोबारी दिनों तक JFSL के शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. दरअसल बात ये है कि JFSL के शेयरों को ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट के तहत लिस्ट किया गया है. ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में इन्वेस्टर्स केवल डिलीवरी आधारित खरीद और बिक्री ही कर पाएंगे और यह एक ऐसा सेगमेंट होता है जिसमें कुछ शुरुआति शेयरों को डिलीवरी के आधार पर ही उपलब्ध करवाया जाता है. इसीलिए JFSL के शेयरों में इन्वेस्टर्स इंट्राडे ट्रेडिंग का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

JFSL में आज भी आई गिरावट
JFSL के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद जहां BSE पर 278.20 रूपए प्रति शेयर का अधिकतम इंट्राडे स्तर प्राप्त कर लिया था, वहीं NSE पर JFSL के शेयरों ने 262.05 रूपए प्रति शेयर के स्तर को भी प्राप्त कर लिया था. लेकिन फिर अचानक JFSL के शेयरों में गिरावट आ गई. दरअसल शेयरों पर बिकावली की वजह से दबाव बना जिसकी वजह से शयर 5% के लोअर सर्किट पर ट्रेड करने लगे. आज भी JFSL के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. जहां कल कंपनी के शेयर 248.90 रूपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुए थे, वहीं खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 236.45 रूपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे. 
 
यह भी पढ़ें: JFSL Listing: खराब शुरुआत के बाद बेचें या करें होल्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय

टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

2 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

2 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago