होम / बिजनेस / HDFC समर्थित Lentra ने सीरीज B फंडिंग राउंड में जुटाई इतनी रकम
HDFC समर्थित Lentra ने सीरीज B फंडिंग राउंड में जुटाई इतनी रकम
लेंट्रा की स्थापना 2019 में वेंकटेश और अंकुर हांडा ने की थी. यह तेजी से बढ़ती SaaS कंपनी है, जो बैंकों को पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए सशक्त बनाती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
HDFC बैंक समर्थित लेंडिंग सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर लेंट्रा ने सीरीज B फंडिंग राउंड में 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. मौजूदा निवेशक Bessemer Venture Partners और Susquehanna International Group (SIG) ने इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व किया था. फंडिंग का उपयोग प्रोडक्ट्स और प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय बाजार में विस्तार के लिए किया जाएगा. सिटी वेंचर्स भी इस फंडरेजिंग में शामिल था.
ये है कंपनी की योजना
कंपनी का कहना है कि वह इस साल की अगली तिमाही तक इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम में ऑपरेशन शुरू कर देगी. इसके अलावा, वह अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की योजना पर काम कर रही है. लेंट्रा का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. फंडिंग के तहत मिली रकम को कंपनी प्रोडक्ट्स और अपनी ऑफरिंग को बेहतर बनाने पर खर्च करेगी. लेंट्रा डेटा सॉल्यूशन, रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन और पेमेंट सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनियों के अधिग्रहण करने पर भी विचार कर रही है.
2019 में हुई थी स्थापना
लेंट्रा की स्थापना 2019 में वेंकटेश और अंकुर हांडा ने की थी. यह तेजी से बढ़ती software-as-a-service (SaaS) कंपनी है, जो बैंकों को पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए सशक्त बनाती है. लेंट्रा लेंडिंग क्लाउड विभिन्न डेटा स्रोतों के लिए रेडी-टू-यूज थर्ड-पार्टी API (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) कनेक्टर्स प्रदान करता है, जिन्हें बैंक अंडरराइटिंग उद्देश्यों के लिए उपयोग करते हैं.
कंपनी के पास 500 लोगों की टीम
फर्म का दावा है कि 40 से अधिक बैंक और प्रोसेसर मासिक रूप से 3 मिलियन से अधिक एप्लीकेशन के लिए उसकी लेंडिंग क्लाउड सर्विसेज इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, फर्म का कहना है कि उसने अब तक अपने प्लेटफॉर्म पर 13 बिलियन से अधिक ट्रांजेक्शन और 21 बिलियन डॉलर के लोन प्रोसेस किए हैं. मौजूदा वक्त में कंपनी के पास लगभग 500 लोगों की टीम है और एक साल में यह संख्या 700 पहुंच सकती है. पिछले वित्तीय वर्ष में, कंपनी ने 78 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था, जो इससे पहले समान अवधि में 48 करोड़ रुपए था.
टैग्स